14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलएक ओवर में छह छक्के, 43 गेंदों में 193 रन और 24...

एक ओवर में छह छक्के, 43 गेंदों में 193 रन और 24 गेंद में शतक, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड क्रिकेट का रिकॉर्ड बुक उस वक्त तहस-नहस हो गया, जब बल्लेबाज हमजा सलीम डार ने सिर्फ 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 193 रन कूट दिए। यह असाधारण पारी कैटलुन्या जगुआर और सोहल हॉस्पिटलेट के बीच यूरोपीय क्रिकेट टी-10 मैच के दौरान खेली गई, जहां कैटालुन्या जगुआर ने 153 रन के बडे़ अंतर से मैच जीत लिया। हमजा ने 193 रन की रिकॉर्ड पारी में 22 छक्के और 14 चौके लगाए। इस तरह अब वह टी-10 क्रिकेट के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड किसी अन्य बल्लेबाज के नाम 163 रन का था।

सलीम ने अपनी ऐतिहासिक पारी में 14 चौके और 22 छक्के लगाए। उन्होंने 448.83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और महज 24 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा भी किया। कैटेलोनिया की पारी का नौवां ओवर डालने आए मोहम्मद वारिस के ओवर में कुल 43 रन बने। इस ओवर में सलीम ने लगातार छह छक्के लगाए। नौ गेंदों के इस ओवर में दो वाइड और एक नो बॉल भी शामिल थी। इस ओवर में सलीम ने चौका लगाया और इसके बाद लगातार छह छक्के लगाए।

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए, कैटालुन्या जगुआर ने केवल 10 ओवर्स में 257/0 रन बनाए। हमजा के अलावा यासिर अली ने सिर्फ 19 गेंदों पर 58* रन बनाए। बाद में जगुआर ने सोहल हॉस्पिटेट को 10 ओवर में 104/8 पर रोक दिया। हॉस्पिटलटेट के लिए राजा शहजाद 10 गेंदों पर कुल 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनके अलावा कमर शहजाद ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए जबकि आमिर सिद्दीकी ने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए।

जगुआर के लिए, गेंदबाजी में हमजा एक बार फिर चमके और तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा फैसल सरफराज, फारुख सोहेल, अमीर हमजा और एमडी उमर वकास ने एक-एक विकेट लिया। इस मुकाबले के बाद, जगुआर ने अपनी जीत की गति जारी रखी और गुरुवार को अपने अगले ईसीएस स्पेन टी-10 मैच में बंगाली सीसी को हरा दिया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...