12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यबेटे के शव को 5 टुकड़ों में काटा... गंदी हरकतों से तंग...

बेटे के शव को 5 टुकड़ों में काटा… गंदी हरकतों से तंग आकर मां ने उठाया खौफनाक कदम

Published on

प्रकाशम,

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 57 वर्षीय एक महिला ने अपने बेटे की लगातार अश्लील हरकतों और दुर्व्यवहार से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों की मदद से शव के पांच टुकड़े कर उन्हें तीन बोरी में भरकर नकलागंडी नहर में फेंक दिया.

प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ए. आर. दामोदर ने बताया कि के. लक्ष्मी देवी (57) ने अपने 35 वर्षीय बेटे के. श्याम प्रसाद की हत्या 13 फरवरी को की. श्याम प्रसाद पेशे से एक क्लीनर था और अविवाहित था. उसका व्यवहार बेहद आपत्तिजनक और विकृत था. श्याम प्रसाद अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ अमर्यादित और अश्लील व्यवहार करता था.

उसने बेंगलुरु, खम्मम और हैदराबाद में अपनी मौसियों और अन्य रिश्तेदारों के साथ भी बदतमीजी की थी. इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि उसने हैदराबाद और नरसरावपेटा में अपनी मौसियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की थी. उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर मां लक्ष्मी देवी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और उसे मौत के घाट उतार दिया.

कैसे की गई हत्या?
पुलिस के मुताबिक, हत्या में कुल्हाड़ी या किसी तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पांच टुकड़ों में काटकर तीन बोरियों में भर दिया गया और प्रकाशम जिले के कुंबम गांव स्थित नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया. हत्या के बाद लक्ष्मी देवी और उसके सभी रिश्तेदार फरार हो गए हैं. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अवैध रूप से शव को ठिकाने लगाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

घटना ने इलाके में मचाई सनसनी
वहीं, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में कितने लोग शामिल थे और हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं. यह घटना प्रकाशम जिले में चर्चा का विषय बन गई है. लोग हैरान हैं कि एक मां ने अपने ही बेटे को इस हद तक तंग आकर मार डाला. पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है

Latest articles

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...