14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलअर्शदीप सिंह और आवेश खान की आंधी में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, डेब्यू...

अर्शदीप सिंह और आवेश खान की आंधी में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, डेब्यू मुकाबले में ही छाए साई सुदर्शन

Published on

जोहानिसबर्ग:

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया है। जोहानिसबर्ग में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान के प्रदर्शन के कारण भारत को 8 विकेट से जीत मिली। साउथ अफ्रीका की पारी 28वें ओवर में सिर्फ 116 रनों पर सिमट गई। भारत ने रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर का विकेट खोकर 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन ने अर्धशतक लगाया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में केएल राहुल की टीम 1-0 से आगे हो गई है।

अर्शदीप और आवेश को 9 विकेट
अर्शदीप ने अपने 10 ओवर के कोटे में 37 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि आवेश ने आठ ओवर में 27 रन पर चार विकेट चटकाये। एक सफलता कुलदीप यादव (तीन रन पर एक विकेट) को मिली। दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडिले फेहलुकवायो ने 33 और सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोरजी ने 28 रन का योगदान दिया। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में युवा भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज असहज नजर आये।

अर्शदीप पारी के दूसरे ओवर में लगातार गेंदों पर हेंड्रिक्स और रासी वान डर डुसेन को खाता खोले बगैर आउट करने के बाद पावरप्ले के अंदर चार विकेट चटकाये। इसमें आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले टोनी डी जोरजी (28) और हेनरिक क्लासेन (06) का विकेट भी शामिल है। जोरजी ने 22 गेंद की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाये।

पावरप्ले के बाद गेंदबाजी आक्रमण पर आये आवेश ने अपनी पहली गेंद पर कप्तान एडेन मार्कराम (12) को अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया और फिर अपनी तेज गति से अनुभवी डेविड मिलर (02) को चकमा देकर चलता किया। वियान मुलडर (शून्य) और केशव महाराज (04) को भी आवेश की गति से सामंजस्य बैठाने में परेशानी हुई। आठवें क्रम के बल्लेबाज फेहलुकवायो ने 33 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। वह 49 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाने के बाद अर्शदीप सिंह का पांचवां शिकार बने। आखिरी बल्लेबाज तबरेज शम्सी (नाबाद 11) दहाई के आंकड़े में रन बनाने वाले टीम के चौथे बल्लेबाज बने।

सुदर्शन और अय्यर की फिफ्टी
भारत की मुकाबले में शुरुआत खास नहीं रही। रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन क्रीज पर टिक गई। तीसरे नंबर पर उतरे श्रेयस अय्यर ने उनका साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। अय्यर और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। 45 गेंद पर 52 रन बनाने के बाद अय्यर आउट हुए। इसके बाद साई सुदर्शन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 43 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से साई सुदर्शन ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...