10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलसाउथ अफ्रीका का 23 ओवरों में खेल खत्म, 55 पर ढेर करके...

साउथ अफ्रीका का 23 ओवरों में खेल खत्म, 55 पर ढेर करके भारत ने इतिहास रच दिया, सिराज का सिक्सर

Published on

केपटाउन

सेंचुरियन में भारतीय गेंदबाजों की हालत पतली हो गई थी। डीन एल्गर ने बड़ा शतक जड़ा तो मार्को यानसेन ने अपनी अर्धशतकीय पारी से रोहित सेना की हालत खराब कर दी। रही सही कसर खराब बल्लेबाजी ने पूरी कर दी थी। केएल राहुल के शतक और विराट कोहली के अर्धशतक को छोड़ दिया जाए तो भारतीय सूरमाओं ने हथियार डाल दिए थे, लेकिन केपटाउन में इसका ठीक उल्टा देखने को मिला है। भारतीय टीम ने सिर्फ 23.2 ओवरों में ही साउथ अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर निपटा दी।

भारत ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहले स्पैल की शानदार गेंदबाजी (15 रन देकर छह विकेट) से पहले दिन लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेट दिया। सिराज ने 9 ओवर में तीन मेडन से 15 रन देकर छह विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने 8 ओवर में एक मेडन से 25 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मुकेश कुमार ने 2.2 ओवर में दो मेडन से दो विकेट झटके और एक भी रन नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। काइल विरेन ने 15 और डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाए।

भारत के खिलाफ किसी भी टीम का लोएस्ट स्कोर
यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड 2021 में सिर्फ 62 रनों पर ढेर कर दिया था। हालांकि, साउथ अफ्रीका का यह लोएस्ट स्कोर नहीं है। इससे पहले वह 30 रनों पर भी आउट हो चुकी है। देखा जाए तो साउथ अफ्रीका को उसी के मैदान पर 55 रनों पर ढेर करना भारत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

9 बल्लेबाज नहीं पार कर सके दहाई का आंकड़ा
भारत की कातिलाना गेंदबाजी का असर यह रहा कि साउथ अफ्रीका के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। डेविड बेडिंघम 12 और काइल विरेन 15 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले डीन एल्गर 2 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने भी उपलब्धि हासिल की। वह पहले सत्र में फाइव विकेट हॉल पूरा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने। यशस्वी जायसवाल ने स्लिप में कामल की फील्डिंग करते हुए 3 कैच लपके।

टेस्ट में भारत के विरुद्ध सबसे कम रन
55 रन: दक्षिण अफ़्रीका, केपटाउन, 2024
62 रन: न्यूजीलैंड, मुंबई वानखेड़े स्टेडियम, 2021
79 रन: दक्षिण अफ्रीका, नागपुर, 2015

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...