10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंकाः रानिल विक्रमसिंघे बने अंतरिम राष्ट्र्पति, 20 जुलाई को चुनाव

श्रीलंकाः रानिल विक्रमसिंघे बने अंतरिम राष्ट्र्पति, 20 जुलाई को चुनाव

Published on

कोलंबो

श्रीलंका में सियासी और आर्थिक संकट के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। जब तक संसद में गोटाबाया राजपक्षे के बाद नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं होता है तब तक वह अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगे। बता दें कि देश का दिवाला निकलने के बाद जनता के विरोध को देखते हुए गोटाबाया ने इस्तीफा दिया है और वह देश छोड़कर चले गए हैं।

73 साल के विक्रमसिंघे ने पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्दना ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि राजपक्षे ने राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को संसद का सत्र बुलाया जाएगा और फिर नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन होगा। आधिकारिक रूप से इस पद पर चुनाव की घोषणा शनिवार को कर दी जाएगी और संसद के संभी सदस्यों को औपचारिक जानकारी दे दी जाएगी।

स्पीकर ने कहा, संविधान के अनुसार विक्रमसिंघे राष्ट्रपति की तरह ही कार्य करेंगे और कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। जब तक कि संवैधानिक तरीके से नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता उनके पास राष्ट्रपति के सारे अधिकार होंगे। बता दें कि राजपक्षे ने पहले 13 जुलाई को इस्तीफा देने का ऐलान किया था लेकिन फिर वह बिना इस्तीफा दिए ही मालदीव चले गए। वहां से वह सिंगापुर चले गए। राजपक्षे श्रीलंका के पहले राष्ट्रपति थे जो कि सेना के अधिकारी रह चुके थे। गुरुवार रात उन्होंने सिंगापुर से ही अपना इस्तीफा ईमेल के जरिए स्पीकर को भेजा था।

राजपक्षे के ऊपर इस्तीफे का दबाल लंबे समय से था लेकिन जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उनके आधिकारिक आवास में घुस गए तो उन्हें वहां से भागना पड़ा और बाद में इस्तीफा भी देना पड़ा। श्रीलंका के संविधान के मुताबिक अगर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों इस्तीफा दे देते हैं तो स्पीकर कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में ज्यादा से ज्यादा 30 दिन तक कार्य कर सकते हैं। विक्रमसिंघे ने बुधवार को स्पीकर से कहा था कि वह एक प्रधानमंत्री भी नामित कर दें जिसे कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों स्वीकार कर ले।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...