4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-पाकिस्तान बॉर्डर से दूर रहें, देशभर में आतंकी हमले का खतरा... अब...

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से दूर रहें, देशभर में आतंकी हमले का खतरा… अब कनाडा ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Published on

टोरंटो

कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को भारत के गुजरात, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। ‘लैंडमाइंस की मौजूदगी’ और ‘अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति’ के चलते कनाडा ने अपने लोगों को यह सलाह दी है। एडवाइजरी के अनुसार, ‘गुजरात, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के 10 किमी के क्षेत्र में अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति और लैंडमाइंस की मौजूदगी के चलते किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।’

कनाडाई सरकार ने यह ट्रैवल एडवाइजरी अपनी वेबसाइट पर जारी की है जिसे आखिरी बार 27 सितंबर को अपडेट किया गया था। इसमें नागरिकों से ‘आतंकवादी हमलों के खतरे’ के चलते पूरे भारत में बेहद सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है। इसमें लोगों से ‘आतंकवाद और विद्रोह के खतरे’ की वजह से असम और मणिपुर की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है। इससे पहले 23 सितंबर को भारत ने भी कनाडा में रहने वाले अपने नागरिकों और छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी।

कनाडा में अपराधी अभी भी न्याय के कटघरे से बाहर
विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को कनाडा में बढ़ती घृणा, अपराध, नस्ली हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों के बीच सतर्क रहने के लिए कहा था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कनाडा में भारतीय मिशन ने इन घटनाओं को कनाडाई अधिकारियों के सामने उठाया है और इन अपराधों की जांच करने का अनुरोध किया है। बयान में कहा गया कि इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वालों को कनाडा में अभी तक न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है।

भारतीय नागरिकों को दी गई सतर्क रहने की सलाह
मंत्रालय ने कहा, ‘ऐसे अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए कनाडा में भारतीय नागरिकों एवं छात्रों तथा वहां यात्रा/शिक्षा के लिए जाने वालों को सचेत एवं सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।’ बयान में कहा गया है कि कनाडा में भारतीय नागरिक एवं छात्र ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वेंकूवर में महावाणिज्य दूतावास के साथ संबंधित वेबसाइट या ‘मदद पोर्टल’ पर पंजीकरण करा सकते हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...