12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययोगा ट्रेनर के साथ सब इंस्पेक्टर ने किया रेप, गन पॉइंट पर...

योगा ट्रेनर के साथ सब इंस्पेक्टर ने किया रेप, गन पॉइंट पर लेकर महीनों तक शोषण, थाने पहुंची महिला

Published on

देहरादून:

उत्तराखंड के देहरादून में एक सब इंस्पेक्टर पर योगा ट्रेनर के साथ गन पॉइंट पर जबर्दस्ती संबंध बनाने और फिर कई महीनों तक अलग-अलग मौकों पर रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी मनोज भट्ट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई का जा रही है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योगा टीचर के घर में चोरी केस में जांच प्रक्रिया के दौरान सब इंस्पेक्टर पीड़ित के संपर्क में आया। उसके बाद से कई महीनों तक शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। मुंह खोलने पर धमकी भी दी।

जानकारी के अनुसार रेप 376 के साथ ही 323, 506, 509, 354-ब की धारा भी लगाई गई है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनगर की सीओ रीना राठौर इस मामले की जांच करेंगी। जांच के दौरान ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता शादीशुदा है और उनके पति बाहर रहते हैं। हालांकि अभी तक आरोपी गिरफ्तारी से दूर है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के अनुसार चोरी के उस मामले में नैनीताल कोर्ट में सुनवाई के बहाने होटल में ले जाकर बंदूक की नोंक पर लेकर जबर्दस्ती संबंध बनाया गया। इसके बाद अगले कई महीनों तक देहरादून में कई मौकों पर उत्पीड़न करता रहा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...