18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिसुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बांग्लादेश...

सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बांग्लादेश को लेकर जताई चिंता

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस बार मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘मालदीव सिंड्रोम’ बांग्लादेश में चुपचाप फैल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में BLiTZ के एक लेख को लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने आगे लिखा कि आने वाले 25 वर्षों के लिए ‘शानदार’ मोदी विरासत: जब कई पड़ोसी भारत को घेर लेंगे और हमारे विभाजन के लिए काम करेंगे।

क्या है इस लेख में
9 मार्च को एक लेख छपा था जिसमें भारत के बांग्लादेश और मालदीव के साथ रिश्तों पर बात हुई है। लेख में बताया गया है कि लेख में दावा किया गया है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) का ‘इंडिया आउट’ आंदोलन, साल की शुरुआत में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू द्वारा चलाए गए ‘इंडिया आउट’ अभियान जैसा ही है। बता दें कि इससे पहले ही बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं।

पीएम मोदी की पहले भी कर चुके हैं आलोचना
मंगलवार को ही उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर प्रधानमंत्री अपने 75वें जन्मदिन तक रिटायरमेंट की घोषणा नहीं करते हैं, तो उन्हें अन्य तरीकों से पद से हटा दिया जाएगा।सुब्रमण्यम स्वामी एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि यदि मोदी आरएसएस प्रचारक के संस्कार के प्रति प्रतिबद्ध होकर 17 सितंबर को अपने 75वें जन्मदिन के बाद मार्गदर्शन मंडल में जाने के लिए रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करते हैं तो वे अन्य तरीकों से अपनी पीएम कुर्सी खो देंगे।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...