15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeकोटा में पठान फिल्म देखने उमड़ी ऐसी भीड़, सिनेमाघर और कैंटीन छोड़...

कोटा में पठान फिल्म देखने उमड़ी ऐसी भीड़, सिनेमाघर और कैंटीन छोड़ भागे डरे कर्मचारी

Published on

कोटा

फिल्म अभिनेताशाहरुख खान की फिल्म पठान को देखने उमड़ी भीड़ ने कोटा में जमकर हंगामा किया। इस फिल्म के रिलीज से पहले जितने विवाद हुए, यह हंगामा उनसे अलग था। यहां फिल्म देखने वालों का तांता लगा था। इसी भीड़ ने हंगामा किया। इसी हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है। इसके लिए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोटा स्टेशन इलाके में स्थित नटराज सिनेमा घर का है। यहां पर गुरुवार को पठान फिल्म सिर्फ 10 मिनट चली। उसके बाद सिनेमा घर के अंदर जमकर हंगामा हुआ। दर्शकों ने खूब हूटिंग की। यहां तक कि कैंटीन के अंदर लूटपाट भी की।

पठान फिल्म हाउसफुल, बैठने को जगह नहीं और…
बताया जा रहा है कि सिनेमाघर प्रशासन ने जरूरत से ज्यादा फिल्म की टिकट काटी और हाउसफुल हो गया। दर्शकों को बैठने की जगह काफी देर तक नहीं मिली। ऐसे में फिल्म तो चली। लेकिन सिर्फ 10 मिनट के लिए चली। इसके बाद लोगों का हुजूम, भीड़ के बीच हंगामा। फिर ऐसी स्थिति बनी कि सिनेमाघर का स्टाफ और कैंटीन का स्टाफ अपनी जगह छोड़ भागे।

कैंटीन से सामान लूटा, टिकट के पैसे रिफंड
सिनेमाघर प्रशासन मौजूद नहीं होने पर लोगों ने और हंगामा किया। सिनेमाघर प्रशासन मौजूद नहीं होने पर लोगों ने और हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने कैंटीन से सामान भी लूट लिया। फिल्म चलाने को लेकर शोरगुल किया। लेकिन मौके पर स्टाफ नहीं होने पर दर्शकों ने अपना रिफंड मांगा। बताते हैं कि मौके पर पुलिस भी पहुंची। लोगों से समझाइश की गई। बहुत देर तक समझाइश के बाद रिफंड की बात पर सहमति बनी। फिर हंगामा शांत हुआ। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...