15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'ऐसे कचरे हवा में उड़ जाते हैं…' मनीषा कायंदे के उद्धव सेना...

‘ऐसे कचरे हवा में उड़ जाते हैं…’ मनीषा कायंदे के उद्धव सेना छोड़ने पर बरसे संजय राउत, कहा- नहीं पता वो कहां से आईं

Published on

नई दिल्ली

उद्धव ठाकरे की शिवसेना के दो नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इस पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ऐसे लोगों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने मनीषा कायंदे के पार्टी छोड़ने पर यह बयान दिया है। मनीषा कायंदे शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता रही हैं।

पत्रकारों ने मनीषा कायंदे के पार्टी छोड़ने पर संजय राउत से सवाल किया कि इससे पार्टी पर क्या फर्क पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि क्या फर्क पड़ेगा। कहां से आई मालूम नहीं, कहां गई मालूम नहीं। उसको पार्टी में कौन लेकर आया मुझे नहीं पता और किसने एमएलसी बनाने को कहा मुझे मालूम नहीं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोग आते हैं और चले जाते हैं। मैं उसको कचरा कहता हूं। हवा आती है तो कचरा उड़ जाता है। हम ऐसे लोगों को मानते नहीं हैं। मैं पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं। ऐसे आने-जाने वाले लोग होते हैं ना, उनसे मेरा रिश्ता ज्यादा रहता नहीं है।

मनीषा कायंदे कल शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गई थीं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर मनीषा कायंदे को प्रवक्ता के पद से हटा दिया था। शिवसेना में शामिल होने के बाद मनीषा ने कहा कि मैं इसे शिंदे गुट नहीं कहूंगी, यह शिवसेना है, जिसे बालासाहेब ठाकरे ने बनाया था। शिवसेना अब आधिकारिक रूप से एकनाथ शिंदे के पास है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए कोई बदलाव नहीं है, सिर्फ नेतृत्व का बदलाव है। मनीषा कायंदे ने कहा कि वह आलोचनाओं की जगह कुछ संरचनात्मक और संगठनात्मक काम करना चाहती थीं। इसलिए मैंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व को स्वीकार किया।

कायंदे ने दावा किया कि उन्होंने एक साल तक इस बात का इंतजार किया कि क्या ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट इस बात पर आत्मविश्लेषण करेगा कि कार्यकर्ता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। कायंदे को शिवसेना का सचिव और प्रवक्ता बनाया गया था। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के एजेंडे का प्रचार करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और पार्टी नेता सुषमा अंधारे का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। कायंदे ने कहा कि जो लोग हर दिन दूसरों की आलोचना करते हैं कांग्रेस और एनसीपी के एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ बोलते हैं वे शिवसेना का चेहरा नहीं हो सकते।

कायंदे के शिवसेना में शामिल होने के कुछ घंटे पहले शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया था। हालांकि, उन्हें अपनी मूल पार्टी से निष्कासित नहीं किया गया। कायंदे ने कहा कि वह किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं हैं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...