21.4 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, कहा- ऐसे न्याय का...

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, कहा- ऐसे न्याय का महिमामंडन बंद हो

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने डिमोलिशन यानी बुलडोजर एक्शन पर मंगलवार को रोक लगा दी है. यह रोक एक अक्टूबर तक के लिए लगाई गई है. कोर्ट का कहना है कि सार्वजनिक अतिक्रमण पर ही एक्शन होगा.कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर राज्यों को निर्देश देते हुए कहा है कि बुलडोजर न्याय का महिमामंडन बंद होना चाहिए. कानूनी प्रक्रिया के तहत ही अतिक्रमण हटाएं.

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि अवैध निर्माण पर तो नोटिस के बाद ही बुलडोजर चल रहे हैं. इस पर जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि सड़कों, गलियों, फुटपाथ या सार्वजनिक जगहों पर किए अवैध निर्माण को समुचित प्रक्रिया के साथ ढहाने की छूट रहेगी.बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण कार्रवाई के खिलाफ दाखिल जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह बात कही.

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ के समक्ष सॉलिसिटर तुषार मेहता ने कहा कि डिमोलिशन की कार्रवाई जहां हुई है, वो कानूनी प्रकिया का पालन करके हुई है. एक समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप गलत है. एक तरह से गलत नैरेटिव फैलाया जा रहा है.

इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि इस नैरेटिव से हम प्रभावित नहीं हो रहे हैं. हम ये साफ कर चुके हैं कि हम अवैध निर्माण को संरक्षण देने के पक्ष में नहीं है. हम एग्जीक्यूटिव जज नहीं बन सकते हैं. जरूरत है कि डिमोलिशन की प्रकिया स्ट्रीमलाइन हो.

जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि कोर्ट के बाहर जो बातें हो रही हैं, वो हमें प्रभावित नहीं करती. हम इस बहस में नहीं जाएंगे कि किसी खास समुदाय को टारगेट किया जा रहा है या नहीं. अगर गैरकानूनी डिमोलिशन का एक भी मसला है तो वो संविधान की भावना के खिलाफ है.

Latest articles

मध्यप्रदेश की सड़कों से हटेंगी 899 पुरानी कमर्शियल बसें, खटारा बसों में जबलपुर पहले नंबर पर

हाईकोर्ट ने कहा- सरकार को परिवहन नीति बनाने का अधिकार जबलपुर। मध्यप्रदेश की सड़कों से...

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण, 17 जिलों की प्यास बुझाएगी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' (ERCP) के अंतर्गत निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...