22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपेड़ से टकराकर पुणे में पलटी SUV... बारामती फ्लाइट अकादमी में पढ़...

पेड़ से टकराकर पुणे में पलटी SUV… बारामती फ्लाइट अकादमी में पढ़ रहे दिल्ली-मुंबई के दो छात्रों की मौत

Published on

पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में दो ट्रेनी पायलट की मौत होने की घटना सामने आई है जब कि कार में सवार दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह पुणे की बारामती-भगवान रोड पर एक कार पेड़ से टकराकर पलट गई। इसमें रेड बर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से जुड़े प्रशिक्षु छात्र सवार थे। पुलिस के अनुसार यह सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी के इन छात्रों ने घटना से पहले एक छोटी सी पार्टी की थी। इसमें उन्होंने एक शराब भी पी थी।

डिनर के बाद निकले थे घूमने
पुलिस के अनुसार यह टक्कर इतनी भीषण थी कि 21 साल प्रशिक्षु पायलट तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे की मौके पर ही मौत हो गई और चार पहिया वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार छात्रों ने पहले एक छोटी-सी पार्टी की और शराब पी। फिर वे डिनर के बाद एक एसयूवी में घूमने निकल थे। बारामती संभाग के पुलिस उपाधीक्षक सुदर्शन राठौड़ ने बताया कि वाहन तेज गति से भगवान रोड की ओर जा रहा थी। तभी चालक ने एक तीखे मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन एक पेड़ टकरा गई। कार पास में कंक्रीट की पाइपलाइन में फंस गया। वाहन चला रहे कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है

दिल्ली और बिहार के छात्र शामिल
पुलिस के अनुसार बारामती-भगवान रोड पर हुए हादसे में टाटा हैरियर एसयूवी कार का नंबर BR-03AM-9993 है। मृतकों की पहचान दिल्ली के तक्षु शर्मा (21) और मुंबई के आदित्य कांसे (21) के रूप में हुई है। बिहार के कृष्ण इशु सिंह (21), जो कथित तौर पर वाहन चला रहे थे। वह घायल हो गए। राजस्थान की रहने वाली चेष्टा बिश्नोई (21) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच कर रही है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...