19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Home'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा के जाने पर...

‘तारक मेहता…’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने शैलेश लोढ़ा के जाने पर कसा तंज- शो रुकेगा नहीं

Published on

टीवी का पॉप्युलर फैमिली शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ किसे नहीं पसंद। हर कोई इसका दीवना है। देखते ही चेहरे पर मिलियन डॉलर वाली स्माइल जो आ जाती है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह चर्चा में भी बना हुआ है। क्योंकि इसे छोड़कर कई कलाकार जा रहे हैं। मेकर्स और फैन्स को ज्यादा झटका तब लगा जब तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा ने इस शो को 14 साल बाद अलविदा कह दिया। अब इनके यूं चले जाने पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का रिएक्शन आया है और काफी कुछ बोला है।

‘तारत मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन पेज पर असित मोदी का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें वह कह रहे हैं, ‘देखिए जैसे मैंने पहले भी कहा, मैं सबको साथ में जोड़कर रखना चाहता हूं। लेकिन कोई लोग अगर आना ही नहीं चाहते, उनका पेट भर गया हो। उनको लगता हो हमने बहुत कुछ कर लिया और हमें कुछ और करना चाहिए, भगवान ने हमको बहुत कुछ प्रतिभा दी है। हमको सिर्फ तारक मेहता का उल्टा चश्मा तक सीमित नहीं रहना चाहिए।’

शैलेश लोढ़ा पर बोले प्रोड्यूसर असित मोदी
असित मोदी ने आगे कहा, ‘अगर जिनको ये लगता है और ये नहीं समझना चाहते हैं तो मैं उनको फिर भी ये कहता हूं कि भाई सोचिए-समझिए। लेकिन अगर नहीं आएंगे तो जरूर शो रुकेगा नहीं। नए तारक मेहता जरूर आ जाएंगे। पुराने तारक मेहता आएंगे तो भी खुशी होगी। नए तारक मेहता आएंगे तो भी खुशी होगी। मेरा एक ही लक्ष्य है बस हमारे दर्शकों के चेहरे पर स्माइल बनी रहे।’

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ चुके हैं ये कलाकार
बता दें कि बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने अप्रैल में ही शूटिंग करनी बंद कर दी थी। उन्होंने कहा था कि उनको लाइफ में आगे कुछ करना है। इनके अलावा टप्पू का किरदार निभा रहे राद अनादकट के भी शो से जाने की खबरें सामने आई थीं। इसके पहले दिशा वकानी, नेहा मेहता, भव्या गांधी, झील मेहता, गुरुचरण सिंह, निधि भानुशाली समेत अन्य साथ छोड़ चुके हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...