4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबांग्लादेश पर जीत से ग्रुप टॉपर बना भारत, सेमीफाइनल में जाना तय,...

बांग्लादेश पर जीत से ग्रुप टॉपर बना भारत, सेमीफाइनल में जाना तय, PAK को झटका!

Published on

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के एक अहम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हरा दिया है. एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने छह विकेट पर 184 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश के चलते बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी.

बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच चुकी है और उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी आसान हो गई है. अब भारत जिम्बाब्वे को पटक करके आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करने पर भारत के आठ अंक हो जाएंगे, जहां तक पहुंचना पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए असंभव होगा. यदि भारत अपेक्षाकृत कमजोर जिम्बाब्वे से हारता है तो फिर बांग्लादेश या पाकिस्तान के साथ नेट-रन रेट का मामला बन सकता है.

पाकिस्तान का सफर लगभग समाप्त
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत का मतलब यह है कि पाकिस्तानी टीम का सफर अब काफी मुश्किल हो चुका है. पाकिस्तान यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला हार जाता है तो बाबर ब्रिगेड प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत भी लेता है तो उसके छह अंक रहेंगे.

ऐसे पाकिस्तान उम्मीद करेगा कि जिम्बाब्वे बांग्लादेश को, जबकि नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को पराजित करे. ऐसी स्थिति में वह साउथ अफ्रीका को अंकों के आधार पर पीछे छोड़ सकता है या भारत के साथ उसका नेट-रनरेट का मामला बन सकता है. कुल मिलाकर कहें तो बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत के चलते पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल है.

बांग्लादेश भी लगभग हुआ आउट
बांग्लादेश की स्थिति भी अब पाकिस्तान की तरह ही है. उसे भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब पहले पाकिस्तान को हराना होगा. साथ ही भारत के जिम्बाब्वे एवं साउथ अफ्रीका के पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ हार की दुआ करनी होगी. ऐसी स्थिति में बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण आसान हो सकता है. साउथ अफ्रीका के लिए समीकरण साफ है, यदि वह पाकिस्तान या नीदरलैंड से मैच जीत लेती है तो उसका सेमीफाइनल स्पॉट पक्का हो जाएगा.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...