9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतिआतंक तो सिर्फ आतंक होता है... जयशंकर ने पाक को धोया, पैंतरेबाजी...

आतंक तो सिर्फ आतंक होता है… जयशंकर ने पाक को धोया, पैंतरेबाजी पर चीन को भी सुनाया

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद पर नाम लिए बगैर पड़ोसी पाकिस्तान और उसके हमदर्द चीन को खरी-खोटी सुनाई। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो देश अपनी विदेश नीति में आतंकवाद का समर्थन करते हैं उन्हें इसकी कीमत चुकाने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। शनिवार को जयशंकर ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति कुछ देशों में अब भी बनी हुई है और दूसरे उसे जस्टिफाई करने की कोशिश करते हैं। इसके चलते हाल के वर्षों में आतंकवाद से पैदा हुए खतरे के स्तर और तीव्रता में वृद्धि हुई है। विदेश मंत्री जयशंकर टेरर फंडिंग के खिलाफ आयोजित ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को इस बैठक में नहीं बुलाया गया था। चीन को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उसने हिस्सा नहीं लिया।

उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए एक एकसमान और ठोस दृष्टिकोण की वकालत की और कहा कि दुनियाभर के देशों को इस खतरे से निपटने के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। जयशंकर ने कहा, ‘आतंक तो आतंक है और राजनीतिक पैंतरेबाजी से इसे कभी सही नहीं ठहराया जा सकता। दुनिया को इस संकट से निपटने के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठने की जरूरत है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हर मोर्चे पर, हर स्थिति में और हर जगह डटकर लड़ी जानी चाहिए।’

पाकिस्तान और चीन का गठजोड़
जयशंकर का स्पष्ट रूप से इशारा पाकिस्तान और चीन की तरफ था। हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया। पाकिस्तान में पल रहे आतंकी संगठनों के कमांडरों को ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित करने की यूएन की कोशिशों पर चीन हमेशा अड़ंगा लगाता रहा है। उन्होंने भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा, ‘जब आतंकवाद की बात आती है, तो हम कभी पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे, हम कभी समझौता नहीं करेंगे और न्याय सुनिश्चित करने के अपने प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।’

फेक चैरिटी और एनजीओ टेरर फंडिंग का सोर्स
भारतीय विदेश मंत्री ने बेबाक तरीके से कहा कि फेक चैरिटी और फेक एनजीओ आज के समय में टेरर फंडिंग का सोर्स बन चुके हैं, ऐसे में इन पर अंकुश लगाना जरूरी हो गया है। उन्होंने हर तरह के हथियारों और आतंकियों से जुड़ी सामग्रियों की आपूर्ति पर रोक लगाने का आह्वान किया, साथ ही उन देशों का सहयोग करने की बात कही, जहां या जिन नागरिकों के खिलाफ आतंकी गतिविधियां की जाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत समान सोच वाले पार्टनर देशों के साथ आतंकवाद के खिलाफ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि वैश्विक सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है।

विदेश मंत्री ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी अध्यक्षता के तहत भारत 15 दिसंबर को ‘आतंकी गतिविधियों के चलते अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद का खतरा बढ़ गया है क्योंकि हाईटेक तकनीक हासिल करने में आतंकियों का रुझान बढ़ा है। कट्टरपंथी विचारधारा उनके उकसाने वाले संदेशों के जरिए तेजी से फैलती है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को समाप्त हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें 75 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 450 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...