9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसाउथ इजरायल में आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, 11...

साउथ इजरायल में आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, 11 घायल

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल और ईरान जंग के मुहाने पर हैं, वहीं इजरायल की सेना लेबनान में भी ग्राउंड ऑपरेशन चला रही है, इसी बीच इजरायल के बेर्शेबा में बस स्टेशन पर मास फायरिंग की घटना सामने आई है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं. हालांकि हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी को गोली मार दी गई.

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि बेर्शेवा में आतंकी हमले के बाद घायल 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है. डॉक्टर्स ने कहा कि हमारे पास गंभीर घायल अवस्था में लोगों को लागा गया था, इसमें एक 25 वर्षीय महिला भी शामिल थी, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

गोली लगने से हुए घायल
मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि सोरोका अस्पताल ले जाए गए पीड़ितों में 20 वर्ष की एक महिला शामिल है, जिसकी हालत गंभीर है, जबकि 20 साल की उम्र के चार युवा हैं, जिनकी हालत स्थिर है. सभी को गोली लगने से चोटें आई हैं. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक बेर्शेवा के सेंट्रल बस स्टैंड पर आतंकवादी हमला हुआ है. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

एक सप्ताह में मास फायरिंग की दूसरी घटना
बता दें कि इजरायल में पिछले एक सप्ताह में हुई मास फायरिंग की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 1 अक्टूबर को इजरायल के तेल अवीव में एक संदिग्ध आतंकी हमला हुआ था. इसमें कई लोग हताहत हुए थे. पुलिस ने पुष्टि की थी कि इस हमले में 8 लोग मारे गए थे, जबकि 7 लोग घायल हो गए थे. यह हमला एक रेलवे स्टेशन के पास येरूशलम स्ट्रीट पर हुआ था. इस हमले में दो बंदूकधारी शामिल थे. इजरायली अधिकारियों के अनुसार दोनों हमलावरों को मार गिराया गया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...