11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसंभल सांसद बर्क को घर में घुसकर धमकी देने वाला आरोपी गिफ्तार,...

संभल सांसद बर्क को घर में घुसकर धमकी देने वाला आरोपी गिफ्तार, बोला- मैं तो मिलने गया था

Published on

संभल,

उत्तर प्रदेश के संभल में सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर में घुसने वाले शख्स अजय शर्मा (32) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना गुरुवार शाम की है, जब आरोपी पर सांसद और उनके पिता को धमकी देने का आरोप लगाया गया. हालांकि, घटना के वक्त सांसद जियाउर रहमान बर्क घर पर मौजूद नहीं थे.

दरअसल, गुरुवार शाम को अजय शर्मा नामक शख्स सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर पहुंचा था. वहां उसने कथित तौर पर सांसद और उनके पिता को धमकी दी. सांसद के परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संभल के थाना नखासा की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय शर्मा वही व्यक्ति है जो पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद की सीढ़ियों तक पहुंच गया था, जिससे स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हुआ था. वहीं, पुलिस टीम ने आरोपी का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया और लेकर चली गई.

गिरफ्तारी के बाद अजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए सभी आरोपों से इनकार किया. उसने कहा, मैं सांसद से मिलने उनके घर गया था. किसी को धमकी देने का कोई इरादा नहीं था. मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...