3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका में राजपक्षे परिवार की राजनीति का The End, गोटबाया ने राष्ट्रपति...

श्रीलंका में राजपक्षे परिवार की राजनीति का The End, गोटबाया ने राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा

Published on

कोलंबो

गोटबाया राजपक्षे ने गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सिंगापुर पहुंचने के बाद अपना इस्तीफा ई-मेल पर श्रीलंकाई संसद के स्पीकर को भेजा है। बीते शनिवार को राष्ट्रपति भवन से भागे राजपक्षे ने भारी विरोध प्रदर्शन के बीच 13 जुलाई को इस्तीफा देने की घोषणा की थी। लेकिन, हालात को देखते हुए वह इस्तीफा देने के बजाए देश छोड़कर मालदीव भाग गए। मालदीव में बढ़ते विरोध को देखते हुए गोटबाया को सिंगापुर जाना पड़ा है। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए कहा है कि गोटबाया को निजी यात्रा पर देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि गोटबाया राजपक्षे की तरफ से शरण देने का कोई अनुरोध नहीं किया गया है।

गुरुवार शाम को राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर पहुंचे। उनका विमान सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए दिखाई दिया। ब्लूमबर्ग के अनुसार मालदीव से सिंगापुर जाने वाली सऊदी अरब एयरलाइंस की फ्लाइट दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किए गए विमानों में से एक बन गई है। फ्लाइटराडार 24 डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, माले से सऊदी की उड़ान संख्या 788 को लगभग 5000 उपयोगकर्ताओं ने ट्रैक किया था।

राजपक्षे ने नहीं मांगी शरण, सिंगापुर की सफाई
राजपक्षे जैसे ही सिंगापुर पहुंचे, वहां की सरकार ने सफाई भरा बयान जारी कर दिया। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजपक्षे एक प्राइवेट विजिट यानी निजी यात्रा पर सिंगापुर आए हैं और इसी आधार पर उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने शरण नहीं मांगी है। बयान में कहा गया कि राजपक्षे ने न ही शरण मांगी है और न उन्हें शरण दी गई है। सिंगापुर आमतौर पर शरण की अनुमति नहीं देता है।

राष्ट्रपति भवन पर सेना का कब्जा
दूसरी तरफ श्रीलंका में सेना ने राष्ट्रपति भवन को अपने कब्जे में ले लिया है और प्रदर्शनकारी पीछे हट गए हैं। कुछ पत्रकारों और सेना के जवानों के अलावा इस भवन में कोई नहीं है। बीते शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने देश की सबसे प्रमुख इमारत को अपने कब्जे में ले लिया था। देश में शांति व्यवस्था कायम करने और हालात को काबू में करने के लिए सेना को कानून के तहत बल प्रयोग का अधिकार दे दिया गया है।

सेना ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी
श्रीलंकाई सेना ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि वे सभी प्रकार की हिंसा से दूर रहें या नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें क्योंकि मानव जीवन को खतरे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की स्थिति में सशस्त्र बलों के सदस्यों को कानूनी रूप से बल का प्रयोग करने का अधिकार है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प के बाद कम से कम 84 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...