6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के करीब होगा रूस, चीन और ईरान की सेनाओं का जमावड़ा,...

भारत के करीब होगा रूस, चीन और ईरान की सेनाओं का जमावड़ा, आखिर क्‍या है माजरा

Published on

तेहरान

आने वाले तीन महीनों में हिंद महासागर के उत्‍तर में रूस, ईरान और चीन की नौसेनाओं का जमावड़ा होने वाला है। भारत के करीब ये सेनाएं एक मिलिट्री ड्रिल को अंजाम देंगी। ईरान के चीफ ऑफ स्‍टाफ मेजर जनरल मोहम्‍मद बाकरी ने गुरुवार को अमेरिका समेत तमाम देशों को चेतावनी देते हुए इस बात की जानकारी दी है। बाकरी ने कहा है कि उनका देश क्षेत्रीय सीमा में किसी भी तरह के बदलाव पर शांत नहीं बैठेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने अजरबैजान और अर्मेनिया से अपील की है कि वो अपने सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। ईरान इसी साल से शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) का सदस्‍य बना है। इस मिलिट्री ड्र्रिल को रणनीतिक तौर पर काफी अहम करार दिया है।

दो दुश्‍मन भारत के करीब
मेजर जनरल बाकरी गुरुवार को एक डिफेंस वीक को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने यह बात कही। बाकरी ने इस कार्यक्रम से इतर कहा कि रूस, चीन और ईरान अगले तीन माह के अंदर एक नेवी ड्रिल की योजना बना रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि हिंद महासागर के उत्‍तर में इस ड्रिल का आयोजन होगा। बाकरी ने यह भी कहा कि इस ड्रिल में पाकिस्‍तान और ओमान भी शामिल हो सकते हैं।

इस साल जनवरी में ओमान की खाड़ी में ईरान, चीन और रूस पहले ही एक नौसेना अभ्‍यास कर चुके हैं। इस साल अप्रैल में ही ईरान के नौसेना प्रमुख रीयर एडमिरल शाहराम ईरानी ने कहा था कि उनकी नौसेना हिंद महासागर के अलावा मुक्‍त समुद्री सीमाओं में अपनी मौजूदगी बरकरार रखेगी। एडमिरल ईरानी ने कहा था कि किसी भी देश की इतनी हिम्‍मत नहीं है कि वह ईरान के क्षेत्रीय सामुद्रिक सीमा में दाखिल हो सके।

साल 2019 से अभ्‍यास
ईरान साल 2019 से रूस और चीन के साथ नौसेना अभ्‍यास कर रहा है। वह अब लाल सागर और उत्‍तर-पश्चिम हिंद महासागर से आगे अपने कदम मजबूत करना चाहता है। साल 2016 में ईरान और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच बड़ा टकराव हुआ था। अमेरिकी नौसेना का पांचवा बेड़ा बहरीन में है। इस फसाद को राजनयिक प्रयासों के बाद सुलझाया जा सका था। ईरान अपने सभी जहाजों के साथ एक सुरक्षा घेरा भेजता है। एडमिरल ईरानी का दावा है कि ईरान की नौसेना की मौजूदगी न सिर्फ इस क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा की गारंटी है।

ईरान की पारंपरिक सेना आरतेश और रेवॉल्‍यूशनरी गार्ड (IRGC) के पास अपन नौसेना बल है। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ही ईरान, चीन और रूस के साथ आपसी सहयोग बढ़ा रहा है। हाल के कुछ वर्षों में रूस और चीन की वॉरशिप्‍स ने ईरान के कई चक्‍कर लगाए हैं। साल 2015 की परमाणु डील को बहाल करने की कोशिशों में ईरान नियमित तौर पर मिलिट्री ड्रिल्‍स का आयोजन कर रहा है।

अमेरिका को बताया खतरा
ईरान ने इजरायल की गतिविधियों के बारे में आगाह किया है। इसके अलावा बाकरी ने फारस की खाड़ी में दक्षिणी किनारे पर बसे देशों को इजरायल की साजिश के बारे में चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि ईरान की सेनाएं हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर उनके नौसैनिक बेड़े को किसी तरह का खतरा हुआ तो फिर उसका जवाब दिया जाएगा। मेजर जनरल बाकरी ने अमेरिका को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि आने वाले दिनों में इस खतरे के बिना ईरान का भविष्‍य तय हो सकेगा।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...