12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसेहरा बांधते-बांधते दूल्हे को आया हार्ट अटैक, बारात की जगह निकली शवयात्रा

सेहरा बांधते-बांधते दूल्हे को आया हार्ट अटैक, बारात की जगह निकली शवयात्रा

Published on

बहराइच,

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बारात ले जाने के लिए तैयार हो रहे दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया. परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गई. शादी वाले घर में मातम पसर गया. बारात में जाने के लिए पहुंचे लोग शवयात्रा में शामिल हुए.

जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत अटवा गांव की है. दरअसल, राम लाल को बेटे राजकमल की कल जरवल थाना क्षेत्र के क्योलीपुरवा अट्टैसा गांव में बारात जानी थी. उनके घर में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं. कल राजकमल बारात ले जाने की तैयारी में था. राजकमल को दूल्हे वाली पोशाक पहनाई जा रही थी, सेहरा बांधते समय दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई.

बारात से पहले दूल्हे को आया हार्ट अटैक
दूल्हे की तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकमल को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि राजकमल की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया. घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर वधू पक्ष के लोग भी राजकमल के घर पहुंच गए.

शादी वाले घर से उठी दूल्हे की अर्थी, मच गई चीख-पुकार
बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग दूल्हे की अर्थी लेकर श्मशान पहुंचे. गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया. दूल्हे के पिता राम लाल बेटे की मौत से टूट चुके हैं. रो-रोकर उनका बुरा हाल है. बेटे को याद करके रोते हुए कहते हैं कि ये दिन देखना था क्या मुझे. आज बेटा जीवित होता तो घर में खुशियां ही खुशियां होतीं.

 

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...