10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यरेप के झूठे केस में निर्दोष को जेल पहुंचाया था, युवती पर...

रेप के झूठे केस में निर्दोष को जेल पहुंचाया था, युवती पर कोर्ट ने लगाया 500 रुपये जुर्माना

Published on

फरीदाबाद

दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में निर्दोष व्यक्ति को जेल पहुंचाने वाली युवती को कोर्ट ने 500 रुपये जुर्माने की सजा दी है। युवती ने करीब चार साल पहले एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो कोर्ट में केस चला तो निर्दोष साबित हुआ। केस फरीदाबाद के एक गांव में रहने वाली युवती ने 11 अक्टूबर-2019 को बल्लभगढ़ के महिला थाने में दर्ज कराया था। इंद्रजीत नामक व्यक्ति इसमें आरोपी था। युवती ने आरोप लगाया था कि जान से मारने की धमकी देकर युवक ने रेप किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो उसके परिवार के लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल दिए। जांच के बाद पुलिस ने इंद्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने इस केस में 11 गवाह बनाए। आरोप लगाने वाली युवती भी इसमें गवाह थी। कोर्ट में वह आरोपों से मुकर गई। इंद्रजीत को बरी कर दिया गया। वहीं आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ CRPC की धारा 344 के तहत केस चलाया गया। इसके तहत झूठा सबूत देने का आरोपी बनाया जाता है।

लड़की ने खुद स्वीकारा दोष
सोमवार को कोर्ट में युवती ने खुद को दोषी स्वीकार कर लिया और ट्रायल चलाने का दावा पेश नहीं किया। मामले में दोषी पाए जाने पर तीन माह की सजा अथवा 500 रुपये का फाइन या दोनों हो सकती हैं। सामने आया कि इंद्रजीत ने रेप नहीं किया था। न ही फोटो अपलोड किए थे।

परिवार के दबाव में किया केस
युवती ने परिवार के प्रेशर में केस दर्ज करा दिया था। कोर्ट ने उसे 500 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। वह जुर्माना नहीं जमा कर पाती है तो सात दिन साधारण कारावास में गुजारने होंगे। युवती ने कोर्ट में जुर्माना जमा कर दिया।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...