19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालशादी की बात पर हैवान बना प्रेमी, गर्लफ्रेंड को सिर के बल...

शादी की बात पर हैवान बना प्रेमी, गर्लफ्रेंड को सिर के बल गिराया.. फिर चहरे पर बेरहमी से मारी लातें

Published on

रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ जानवरों की तरह बुरी तरह पीटा है। इस घटना का वीड‍ि‍यो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने की बात की तो प्रेमी आगबबूला हो गया। फिर प्रेमी ने आव देखा न ताव और प्रेमिका पर टूट पड़ा। प्रेमी ने प्रेमिका को सड़क पर गिराकर बेरहमी पीटना शुरू कर दिया। प्रेमी ने सड़क पर गिराकर प्रेमिका पर लातें बरसाना शुरू कर दिया। प्रेमिका की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पुलिस ने इस वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले सिर के बल गिराया, फिर बेरहमी से मुंह पर मारी लातें
सोशल मीडिया में वायरल हुआ यह वीडियो रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने के लिए साथ चलने की जिद कर रही थी। इससे नाराज होकर प्रेमी ने बेरहमी से पहले तो प्रेमिका को जोरदार तमाचा मारा। फिर प्रेमिका के सिर को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद जमकर लात और घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई। काफी देर तक युवती बेहोशी की हालात में सड़क किनारे पड़ी रही। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और धारा 151 के मामला दर्ज किया।

ये है पूरा मामला
वायरल वीडियो के बारे में एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का कहना है कि लड़का-लड़की दोनों एक-दूसरे को जानते थे। उनकी दोस्ती थी। मऊगंज के ढेरा निवासी पंकज त्रिपाठी, युवती से विवाह करना चाहता था लेकिन लड़की के घर वाले नहीं चाहते थे। मारपीट वाले दिन लड़की ने शादी की बात की थी, जिस पर युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो उसके साथी भारत साकेत ने बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

आरोपी फरार, वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार: एडिशनल एसपी
अनिल सोनकर ने बताया कि पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद कई धाराओं में आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को गिरिफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...