9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतिजिसे टिकट दिया वह पहुंचा ही नहीं नॉमिनेशन करने, अब शिकायत पहुंची...

जिसे टिकट दिया वह पहुंचा ही नहीं नॉमिनेशन करने, अब शिकायत पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के पास

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को इस बार बेहतर नतीजे की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव में जहां पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं वहीं निगम चुनाव में पार्टी अपना प्रदर्शन सुधारना चाहती है। चुनाव से पहले टिकट बांटने को लेकर बीजेपी, AAP में कई जगहों पर विरोध और असंतोष है। कांग्रेस भी इससे अछूती नहीं है। एक ओर टिकट को लेकर विरोध है तो दूसरी ओर एक सीट पर कांग्रेस ने जिसे उम्मीदवार बनाया वह नामांकन के लिए पहुंचा ही नहीं। इतना ही नहीं जिसको टिकट दिया गया उसको लेकर यह कहा जा रहा है कि उसे न पार्टी के भीतर और न ही बाहर कोई जानता है।

लाजपत नगर वॉर्ड नंबर 144 से बाला सुब्रमण्यम नाम के व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस ने जिस सुब्रमण्यम को उम्मीदवार बनाया वह नामांकन भरने तक नहीं पहुंचा। सुब्रमण्यम को पार्टी के भीतर भी कभी नहीं देखा गया। जैसे ही खबर सामने आई उसके बाद पार्टी की किरकिरी भी हो रही है। ऐसे आरोप लग रहे हैं कि बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। लाजपत नगर जिला क्षेत्र के जिला अध्यक्ष ने इसकी शिकायत पार्टी के बड़े नेताओं से की है।

जिस व्यक्ति को कांग्रेस की ओर से इस वॉर्ड में टिकट दिया गया वह इलाके में कार साफ करता है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसकी शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की है। उन्होंने मांग की है कि आखिर किस नेता की सिफारिश पर उसे टिकट दिया गया। यह बहुत ही गंभीर मामला है। वहीं इस मामले में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि यह मामला जानकारी में आया है और ऐसा हुआ है तो गंभीर मामला है। इसकी जरूर जांच कराई जाएगी।

वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने एमसीडी चुनावों के लिए जमीनी स्तर के मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो स्थानीय समस्याओं को भली-भांति जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से बीजेपी और 8 सालों से आम आदमी पार्टी अपने भ्रष्टाचार और विफलताओं को छुपाने के लिए दिल्ली के मतदाताओं को झूठे जुमलों में गढ़कर गुमराह करने की लगातार कोशिश कर रही है, लेकिन अब दिल्ली की जनता इन दोनों पार्टियों की सच्चाई से रूबरू हो चुकी है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...