5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान के राष्ट्रपति ने रखी थी शर्त, इंटरव्यू लेने के लिए पहनना...

ईरान के राष्ट्रपति ने रखी थी शर्त, इंटरव्यू लेने के लिए पहनना पड़ेगा हिजाब, न्यूज एंकर ने साफ मना कर दिया

Published on

न्यूयॉर्क/तेहरान,

ईरान में हिजाब के विरोध ने अब नया मोड़ ले लिया है. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी इन दिनों अमेरिका में हैं. यहां उनका एक इंटरनेशनल न्यूज चैनल की चीफ एंकर क्रिस्टीन एमनपोर के साथ इंटरव्यू होना तय था. लेकिन एंकर ने उनके सामने हिजाब पहनने से मना कर दिया और ये इंटरव्यू नहीं हो सका. अब इस बारे में एंकर क्रिस्टीन एमनपोर ने एक के बाद एक ट्वीट कर कई बातें कही हैं. वहीं ईरान में हिजाब का विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प देखने को मिली. इसमें 31 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है.

क्रिस्टीन एमनपोर ने ट्विटर पर लिखा कि ईरान में हिजाब का विरोध तेज हो गया है. महसा अमिनी की मौत के बाद वहां की महिलाएं सड़कों पर उतरकर अपना हिजाब जला रही हैं. बीती रात 8 प्रदर्शनकारियों की मौत होने की खबर मिली है. ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से वह इसी बारे में प्रश्न करना चाहती थीं.

रईसी का अमेरिका में होता पहला इंटरव्यू
उन्होंने कहा कि अमेरिका की जमीन पर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का ये पहला इंटरव्यू होता. वह अभी यूनाइटेड नेशंस की बैठक में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क की यात्रा पर हैं. हफ्तों की मेहनत और 8 घंटे ट्रांसलेशन डिवाइस के साथ माथापच्ची करने के बाद हम तैयार थे, लेकिन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के आने का कोई संकेत नहीं मिला. इस बीच उनका एक सहयोगी आया, जिसने कहा कि उन्हे हिजाब पहनना होगा क्योंकि ये मुहर्रम का पवित्र महीना चल रहा है. उन्होंने इससे इनकार कर दिया. हम न्यूयॉर्क में हैं और अमेरिका में हिजाब पहनने की कोई परंपरा या कानून नहीं है. उन्होंने राष्ट्रपति के सहयोगी से कहा कि पूर्व में किसी अन्य ईरानी राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं कहा है, जब भी उन्होंने उनका इंटरव्यू किया है. तब उनके सहयोगी ने साफ कर दिया कि ये इंटरव्यू नहीं होगा. उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया और अंतत: ये इंटरव्यू नहीं हुआ. ईरान में प्रदर्शन जारी है, लोगों की मौत हो रही है.

ईरान में 31 प्रदर्शनकारियों की मौत
इस बीच खबर है कि ईरान में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई. इसमें 31 लोगों की मौत हो चुकी है. ईरान में महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी. 22 साल की महसा अमिनी की मौत ने ईरान में ‘एंटी हिजाब’ मूवमेंट को और ज्यादा भड़का दिया है. अमिनी को बिना हिजाब राजधानी तेहरान में घूमने पर गिरफ्तार किया गया था. अरेस्ट होने के कुछ देर बाद ही वो कोमा में चली गईं और 3 दिन बाद (16 सितंबर) को पुलिस कस्टडी में उनकी मौत हो गई थी.

उर्मिया, पिरानशहर और करमानशाह में विरोध प्रदर्शन ज्यादा उग्र है. वहीं न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस के मुख्यालय के बाहर भी विरोध हो रहा है.रॉयटर्स के मुताबिक सरकार के खिलाफ विरोध बढ़ता देख ईरान में इंटरनेट प्रतिबंधित कर दिया गया है. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को बैन कर दिया गया है.

 

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...