19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यसुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद... गया अंदर, संजय राउत पर...

सुबह 8 बजे बजने वाला भोंपू बंद… गया अंदर, संजय राउत पर एकनाथ शिंदे का तंज

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में संजय राउत की गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो गई है। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अच्छा है रोज सुबह आठ बजे बजने वाला भोंपू बंद हो गया। उन्होंने कहा कि एक भोंपू तो अंदर गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर शिवसेना नेता संजय राउत बेकसूर हैं, तो अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से उन्हें डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि राउत ने घोषणा की है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। यदि ऐसा है तो जांच से डर क्यों रहे हैं? इसे होने दीजिए। यदि बेकसूर हैं तो किस बात का डर है?

पात्रा चॉल जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस के एक मामले में ईडी ने रविवार को मुंबई स्थित राउत के आवास पर तलाशी ली। अपने आवास पर ईडी के तलाशी शुरू करने के बाद राउत ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैं दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेता हूं कि किसी घोटाले से मेरा कोई लेना देना नहीं है।’

‘क्यों डर रहे MVA के बड़े नेता’
रविवार को छापेमारी के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा था कि ईडी की जांच चल रही है। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं? वह एक बड़े MVA नेता थे। एकनाथ शिंदे ने कहा कि ED ने पहले भी जांच की थी। अगर ED केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ED अपना काम कर रहा है।

‘बुला ही कौन रहा’
संजय राउत के शिवसेना नहीं छोड़ूंगा बयान पर शिंदे ने कहा, ‘उन्हें बुलाया किसने है? हम तो नहीं बुला रहे न बीजेपी। मैं साफ कह देता हूं अगर कोई ईडी के डर से हमारे साथ जुड़ने की बात कह रहा है तो मेरी बिनती है मत आओ हमारे साथ। हम ईडी या दबाव डाल किसी को नहीं बुला रहे। हमारे साथ जो लोग जुड़े उनपर कोई दबाव नहीं।’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...