15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यलव जिहाद नाम का कोई शब्द इस्लाम में नहीं... मुस्लिम लॉ बोर्ड...

लव जिहाद नाम का कोई शब्द इस्लाम में नहीं… मुस्लिम लॉ बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया प्रोपोगेंडा

Published on

कानपुर

यूपी में लगातार लवजिहाद के मामले सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि किसी भी इस्लामिक स्कॉलर से पूछ लीजिए कि लवजिहाद के नाम कोई जिहाद इस्लाम में नहीं है। ऐसा शब्द कुरान और धार्मिक किताबों में भी नहीं है। लव का नाम है मोहब्बत करना और जिहाद का नाम है, जालिम को ताकत से रोकने के लिए। ताकत का इस्तेमाल और प्यार दोनों एक जगह कैसे रह सकते हैं, यह प्रोपेगेंडा है। इस तरह के मामले दोनों तरफ से आ रहे हैं।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि किसी मुस्लिम युवती ने गैर मुस्लिम युवक से शादी कर ली, बात नहीं बनी तो उसके टुकड़े हो गए। उसे झील में डुबा दिया गया। ऐसा भी हुआ है कि किसी गैर मुस्लिम लड़की ने मुस्लिम युवक से शादी कर ली, रिश्ता नहीं बना तो यहां तक नौबत आ गई। इस तरह के लोग समाज के बिगड़े हुए लोग हैं। ऐसे लोगों को कड़ी सजा देनी चाहिए।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी और राष्ट्रीय महासचिव हजरत मौलाना फज्लुर्रहीम मुजद्दिदी मदरसा जामे उल उलूम पटकापुर में रविवार को श्रद्धांजति सभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान समाज के गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।

इंसानी भाई-चारे का संदेश
मुस्लिम लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि एक अहम पैगाम है, जो मैं आप लोगों के जरिए पहुंचाना चाहता हूं। यह पैगाम है इंसानी भाई चारे का है। हमारे मुल्क के संविधान की बुनियाद देश में बसने वाले तमाम शहरियों की एक दूसरे की बराबरी से है। हमें एक दूसरे की जानमाल, इज्जत आबरू का, और आस्था का ख्याल रखना चाहिए। हिंदूस्तान को एक ऐसा गुलदस्तां बनाना है, जिसमें मंदिर-मजिस्द जुडे हों।

सरकार के भरोसे जुल्म को नहीं रोका जा सकता- रहमानी
मेरा दूसरा पैगाम समाज सुधार का है। इस वक्त हमारे मुल्क में बदकिस्मती से महिलाओं पर जुल्म बहुत बढ़ रहा है। मासूम बच्चियों का बेरहमी से कत्ल हो रहा है। मां के पेट में बच्चियों को दफन किया जा रहा है। बूढ़े मां-बाप को घर से बाहर निकाल दिया जाता है। हमें अपने समाज को बेहतर बनाना चाहिए। बेहतर समाज के साथ ही हम जिंदगी बिता सकते हैं। हमने जो जुल्म रोकने की बात की है। इसे सरकार को भी करनी चाहिए, और समाज को भी करनी चाहिए। सिर्फ सरकार के भरोसे से जुल्म को नहीं रोका जा सकता है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा।बच्चियों के साथ हो रहे जुल्मों की मुख्य वजह सोशल मीडिया है। आज का युवा वर्ग ऐसी चीजों की तरफ बढ़ रहा है, जिसकी तरफ उन्हे नहीं जाना चाहिए। बच्चे नासमझ होते हैं, और बड़ी आसानी से आकर्षित हो जाते हैं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...