12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययह 'बिजली' सबक सिखाएगी... यूपी पावर कट पर घमासान, शिवपाल ने योगी...

यह ‘बिजली’ सबक सिखाएगी… यूपी पावर कट पर घमासान, शिवपाल ने योगी सरकार को घेरा

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में पावर कट ने अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी है। एक तरफ सरकार बिजली कटौती की समस्या से निपटने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ इस पर राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बिजली कटौती के मसले पर राज्य सरकार को घेर लिया है। उन्होंने कहा है कि यह बिजली आने वाले समय में सबक सिखाएगी। दरअसल, लखनऊ के बाहरी इलाकों में पिछले 36 घंटे के दौरान पावर कट की समस्या गहरा गई है। राजधानी में भी रह- रहकर बिजली कट रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को घरों में रहने में परेशानी खड़ी कर दी है। राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार को दिन में कई दफा बिजली गुल हुई। घंटे बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलों को काफी बढ़ा दिया है। बिजली कटौती के मसले को समाजवादी पार्टी ने जोरदार तरीके से उठाया है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संकट को देखते हुए आदेश जारी किया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली खरीदें, लेकिन सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए।

शिवपाल ने क्या कहा?
शिवपाल यादव ने ट्वीट कर बिजली कटौती के मसले पर सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यह ‘बिजली’ आने वाले समय में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सबक सिखाने का काम करेगी। जनता ‘महंगी बिजली’ और ‘बिजली आपूर्ति’ के नाम पर अब और शोषण नहीं झेलेगी। एक प्रकार से शिवपाल ने यूपी की भाजपा सरकार के विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों को क्षेत्र में जाने पर सबक सिखाने की बात कही है। इस मामले को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। हालांकि, शिवपाल यादव के ट्वीट के बाद यूजर्स ने समाजवादी पार्टी शासन के दौरान में बिजली की स्थिति पर अपनी बात कहनी शुरू कर दी।

सीएम ने की समीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार हो रही बिजली कटौती के मसले पर समीक्षा की। उन्होंने बिजली मंत्री और पावर कॉरपोशन लिमिटेड के एमडी को तलब कर बिजली की आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। हर फॉल्ट को अटेंड किया जाए। बिजली की आपूर्ति के लिए हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए जाएं। इसकी मॉनिटरिंग डीएम स्वयं करें।

सीएम ने साफ कहा है कि गांव हो या शहर, ट्रांसफॉर्मर खराब हो तो उसे तत्काल बदला जाए। जिलों की हर रोज समीक्षा हो। रोस्टर का कड़ाई से पालन किया जाए। सीएम ने पीसीएल के एमडी को निर्देश जारी किया है कि फीडरवाइज जवाबदेही तय करें। अगर जरूरत है तो अतिरिक्त बिजली खरीदी जाए।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...