8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'मेरी लाइफ इसी ने खराब की', गर्लफ्रेंड के फोटो शेयर कर मौत...

‘मेरी लाइफ इसी ने खराब की’, गर्लफ्रेंड के फोटो शेयर कर मौत को लगाया गले

Published on

कौशांबी ,

कौशांबी जिले में गर्लफ्रेंड से परेशान होकर एक बी.फार्मा छात्र ने मौत को गले लगा लिया. उसकी लाश घर के कमरे के अंदर लटकती हुई मिली. युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसके अलावा, जीवन लीला समाप्त करने से पहले युवक ने एक फेसबुक पोस्ट में प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मामला मोहब्बतपुर पइसा थाना के कैमा गांव का है. गांव के रहने वाले छोटेलाल यादव पेशे से किसान हैं. छोटेलाल के 2 बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. बेटी की शादी एक साल पहले हो चुकी है. सबसे छोटा बेटा राहुल यादव (22) सिराथू के एक कॉलेज से बी. फार्मा फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहा है.

परिवार के लोगों के मुताबिक, राहुल कोविड काल के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अधीन कोविड ऑपरेटर (संविदा) पद पर नौकरी कर रहा था. इस दौरान सीएचसी में काम कर रही एक ANM (महिला) से राहुल के प्रेम संबंध हो गए. दोनों का रिश्ता एक-दूसरे के साथ करीब 3 साल तक रहा.

शनिवार की सुबह अचानक राहुल यादव का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला. युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बेटे की लाश देखते ही परिवार में कोहराम मच गया. मातम के बीच परिवार के किसी सदस्य ने उन्हें बताया कि राहुल ने मरने से 8 घंटे पहले फेसबुक पर एक नोट लिखा है, जिसमें अपनी मौत की जिम्मेदार प्रेमिका को बताया है.दरअसल, सुसाइड करने से पहले राहुल ने अपनी प्रेमिका संग फोटो शेयर किए और कैप्शन में लिखा- ”मेरी लाइफ इसी ने खराब की है.”

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि थाना मोहब्बतपुर पाइंसा में एक युवक ने सुसाइड किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमें एक लड़की पर आरोप लगाया है. इस प्रकरण में केस दर्ज कर लिया गया है. जांच जारी है. साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...