6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यमिनी स्कर्ट, हाफ पैंट और फ्रॉक पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी...

मिनी स्कर्ट, हाफ पैंट और फ्रॉक पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी इस मंदिर में एंट्री

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थि जैन मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है. यहां छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. शिमला में स्थित ये जैन मंदिर एक सदी पुराना बताया जा रहा है. मंदिर के अधिकारियों ने अनुशासन, मर्यादा और संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने को लेकर ये निर्णय लिया है.

मंदिर ने इन बातों का हवाला देते हुए कहा कि शॉर्ट ड्रेस में आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा. श्री दिगंबर जैन सभा द्वारा संचालित यह मंदिर जैन समुदाय के लोगों में लोकप्रिय है. मंदिर प्रशासन ने हाल ही में नई ड्रेस कोड को लागू करने वाला नोटिस मंदिर के बाहर एक लगाया है.

इससे पहले इन मंदिरों में भी लागू हो चुका है ड्रेस कोड
इससे पहले महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से नागपुर के चार मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया गया था. इसमें घोषणा की गई थी कि मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह पहल की गई. इनमें श्री गोपाल कृष्ण मंदिर, श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, श्री बृहस्पति मंदिर और श्री दुर्गा माता मंदिर शामिल हैं.

मंदिर महासंघ ने कहा था कि राज्य के सभी मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा. ड्रेस कोड राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू है. देश के कई मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों, मस्जिदों और अन्य पूजा स्थलों पर लागू है. इसी को लेकर महाराष्ट्र के 300 से अधिक मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होगा.

मंदिर महासंघ की ओर से कहा गया था कि अगर भक्त फटी जींस, शॉर्ट कपड़े पहनकर आते हैं, तो उन्हें ओढ़नी, दुपट्टा और लुंगी दी जाएगी. इससे वे शरीर को ढंककर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. मंदिर ड्रेस कोड के संबंध में प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा.

अजमेर में भी मंदिर की ओर से लगाया गया था बोर्ड
इसके अलावा राजस्थान के अजमेर में बजरंग चौराहे पर स्थित प्राचीन अंबे माता मंदिर में छोटे कपडे़ पहनकर दर्शन करने आने वालों पर रोक लगा दी गई थी. इसके लिए मंदिर कमेटी ने परिसर के बाहर एक बोर्ड भी लगाया था. इस पर लिखा गया था, ‘श्रद्धालुओं को सूचित किया जाता है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु चाहें पुरुष हो या महिलाएं, मर्यादित वस्त्रों में ही मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचें.’

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...