8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराष्ट्रीयEVM पर सवाल उठाने वाले ही कई बार चुनाव जीत गए,निष्पक्षता के...

EVM पर सवाल उठाने वाले ही कई बार चुनाव जीत गए,निष्पक्षता के सवाल पर EC

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय चुनाव आयोग के द्वारा आज गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया। दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ 8 दिसंबर को मतगणना होगी। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तरीखों की घोषणा की। इस दौरान उनसे मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठाए गए सवालों पर पत्रकारों ने उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीईसी ने कहा, ”कई बार चुनाव नतीजों से पता चला है कि जो लोग आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं, उन्हें चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। चुनाव शुरू होने से पहले हमारे पास कई बार ईवीएम को लेकर लंबी-लंबी चिट्ठियां आती हैं, लेकिन वही मशीनें कई बार चुनाव के नतीजों में उन दलों को जिता देती हैं, जो शिकायत करते हैं। कई बार चुनाव से पहले निगेटिव माहौल बनाया जाता है। क्रिकेट मैच में हार के बाद कई बार टीमें अंपायर को दोष देती हैं, लेकिन यहां तो कोई थर्ड अंपायर नहीं है। यहां सबसे बड़ा अंपायर तो नतीजा ही है।”

पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी ऐलान होना है, जहां 12 नवंबर को एक ही राउंड में वोटिंग होने वाली है। गुजरात चुनाव में 2007 से ही दिसंबर में चुनाव होता रहा है और दो राउंड में वोटिंग की परंपरा रही है। चुनाव के ऐलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...