9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'नफरत फैलाने वालों को...', चुनाव नतीजों से पहले ही PAK नेता फवाद...

‘नफरत फैलाने वालों को…’, चुनाव नतीजों से पहले ही PAK नेता फवाद चौधरी के मन में फूटे लड्डू

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती आज हो रही है और देश की 543 सीटों पर रुझान आने लगे हैं. अब तक हुई वोटों की गिनती के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है और उसे 296 से अधिक सीटों पर बढ़त मिल गई है. वहीं, कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक का प्रदर्शन भी काफी शानदार दिख रहा है. इंडिया गठबंधन 227 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. शुरुआती रुझानों पर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आने लगी है.

पाकिस्तान की पिछली इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी वोटों की गिनती पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और वो इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर काफी खुश दिख रहे हैं. आधिकारिक नतीजों से पहले ही वो बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं.फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि भारत के मतदाताओं पर उन्हें हमेशा से भरोसा था कि वो नफरत फैलाने वालों और अतिवादियों को नकार देंगे.

फवाद चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत के मतदाताओं पर हमेशा से विश्वास रहा है कि वे अतिवादियों और नफरत फैलाने वालों को खारिज कर देंगे और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मोदी और राजनाथ भी मुश्किल से लोकसभा में पहुंच पा रहे हैं… राहुल गांधी दोनों सीटें जीत रहे हैं…’

क्या है पीएम मोदी और राजनाथ सिंह की सीट का अपडेट
बता दें कि पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. शुरुआती राउंड में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के अजय राय से 6 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ते दिखे. हालांकि, जल्द ही वो कांग्रेस प्रत्याशी से आगे निकल गए.वहीं, राजनाथ सिंह भी लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से शुरुआती दौर की गिनती में पिछड़ते दिखे. हालांकि, अब वो आगे निकल चुके हैं.

कई एग्जिट पोल में कहा गया था कि इस बार बीजेपी को 400 से पार सीटें मिलेंगी लेकिन अब तक हुई वोटों की गिनती के आधार पर फिलहाल यह आंकड़ा पूरा होता नहीं दिख रहा. इसे लेकर भी फवाद चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘एग्जिट पोल बेहद बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए हैं.’

‘भारत के मुसलमान…’
वहीं, शहबाज शरीफ की पिछली सरकार में विदेश मंत्री रहे बिलावल भुट्टो जरदारी के मीडिया सलाहकार रहे पत्रकार उमर आर कुरैशी ने भी एक ट्वीट कर शुरुआती नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.कुरैशी ने एक्स पर लिखा, ‘भारत के मुसलमान आज सामूहिक रूप से राहत की सांस ले रहे होंगे- शायद…’एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘350 से एक भी कम सीट बीजेपी के लिए बड़े झटके के रूप में देखी जाएगी. अगर मोदी तीसरी बार सरकार बनाते भी हैं तो यह उनकी अब तक की सबसे कमजोर सरकार होगी.’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...