11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीय3 दिन में भारत की 12 फ्लाइट्स को धमकी... फर्जी कॉल करने...

3 दिन में भारत की 12 फ्लाइट्स को धमकी… फर्जी कॉल करने वाले कभी नहीं कर पाएंगे हवाई सफर!

Published on

नई दिल्ली,

पिछले तीन दिनों में एक दर्जन विमानों में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गई हैं. लेकिन एक के बाद एक इस तरह की झूठी धमकी को लेकर अब गृह मंत्रालय सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहा है. बुधवार को गृह मंत्रालय ने MoCA और BCAS के साथ फर्जी बम धमकियों पर चर्चा की.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बम खतरा आकलन समिति द्वारा स्थिति पर मंथन किया जा रहा है और MoCA कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर फर्जी कॉल करने वालों की पहचान कर उन्हें “नो-फ्लाई लिस्ट” में शामिल करने का फैसला किया है.

दरअसल, बुधवार को भी दो फ्लाइट्स (अकासा एयर और दूसरी इंडिगो) को बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली. पिछले तीन दिनों में यह 12वीं घटना है. इससे पहले, मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सोशल मीडिया पर बम की फर्जी धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था. करीब 200 यात्रियों और चालक दल को लेकर यह फ्लाइट मंगलवार रात मुंबई से रवाना हुई थी. बुधवार को इस धमकी की पुष्टि फर्जी निकली.

अब इन दो फ्लाइट्स को मिली धमकी
आज, बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर को बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा. 184 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाली QP1335 ने दिल्ली से उड़ान भरी और दोपहर 1:15 बजे आपातकाल घोषित कर दिया गया. इसके बाद विमान ने राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की. बाद में, ये धमकी भी फर्जी निकली.

एक बयान में, अकासा एयर ने कहा कि लैंडिंग के बाद विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया, उन्हें जलपान कराया गया और नियमित अपडेट दिए गए.अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा, “16 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान QP 1335, जिसमें 174 यात्री, तीन शिशु और सात चालक दल के सदस्य सवार थे, को सुरक्षा अलर्ट मिला.”

3 दिनों में 12 फ्लाइट्स को मिली बम की झूठी धमकी
बता दें कि मंगलवार को 7 फ्लाइट्स को बम की झूठी धमकी मिली. इनमें दिल्ली-शिकागो एअर इंडिया की फ्लाइट, जयपुर-बेंगलुरु एअर इंडिया एक्सप्रेस, दम्मम-लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट, दरभंगा-मुंबई स्पाइसजेट की फ्लाइट, सिलीगुड़ी-बेंगलुरु अकासा एयर की फ्लाइट, एलायंस एयर की अमृतसर-देहरादून-दिल्ली की फ्लाइट और मदुरै से सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शामिल हैं.

इससे पहले सोमवार को दो इंडिगो की फ्लाइट्स और एक एअर इंडिया की फ्लाइट को भी इसी तरह की झूठी धमकी मिली. ये मुंबई-न्यूयॉर्क एअर इंडिया की फ्लाइट, मस्कट जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट और जेद्दा जाने वाली एक अन्य इंडिगो की फ्लाइट थी. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) साइबर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के साथ मिलकर धमकियों के पीछे के अपराधियों का पता लगाने के लिए काम कर रहा है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...