17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिमहंगाई के विरोध में राज्यसभा में कच्चा बैंगन चबाने लगीं टीएमसी सांसद,...

महंगाई के विरोध में राज्यसभा में कच्चा बैंगन चबाने लगीं टीएमसी सांसद, खूब वायरल हो रही तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

संसद के मॉनसून सत्र में एक मुद्दा जो सबसे ज्यादा हावी है वो है महंगाई। बढ़ती महंगाई पर विपक्ष जहां मोदी सरकार पर हमलावर है वहीं इसके विरोध में अनूठा तरीका भी अपना रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को राज्यसभा में टीएमसी की सांसद काकोली घोष ने भी विरोध के लिए अनोखा तरीका अपनाया। देश की उच्च सदन में उन्हें कच्चे बैंगन को खाते हुए देखा गया। घोष ने कहा कि देश में सिलिंडर का दाम इतना बढ़ गया है कि कच्ची सब्जी खानी पड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने बैंगन को सिर्फ दांत से कांटा था।

विरोध के इस अनूठे तरीके पर क्या बोलीं टीएमसी सांसद
राज्यसभा में तृणमूल सांसद काकोली घोष का राज्यसभा में कच्चे बैंगन को दांत से चबाती हुई तस्वीर खूब वायरल हुई। इस फोटो के सामने आने के बाद टीएमसी सांसद का बयान भी सामने आ गया। काकोली घोष ने इस अनोखे विरोध पर कहा कि देश में गैस सिलिंडर के दाम इतने महंगे हो गए हैं कि अब सब्जी को पकाकर खाना मुश्किल हो गया है। इस वजह से सब्जी को कच्चा ही खाना पड़ रहा है।

कल जो विरोध करते थे आज चुप हैं- काकोली घोष
संसद में अपनी बात रखते हुए सांसद घोष ने कहा कि आज के समय में गरीब और मजदूर इस महंगाई में इतना महंगा सिलिंडर कैसे खरीद पाएगा। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए काकोली घोष ने कहा कि ये जो कच्चा खाना खाना खिलाने की आदत डलवाना चाहती है इसेस बंद करना होगा। काकोली घोष ने आगे कहा कि यूपीए के शासन में जब सिलिंडर के दाम बढ़ते थे तो सरकार में आज जो मंत्री बैठे हैं वह खाली सिलिंडर लेकर संसद परिसर पर आकर विरोध करते थे। आज के समय में कोई विरोध करता है तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है। कल तक सिलिंडर के बढ़े हुए दाम पर विरोध करने वाले नेता की राय मैं आज जानना चाहती हूं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...