19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Home'मुझे गंदा काम करने के लिए..' यामिनी ने पवन सिंह पर लगाए...

‘मुझे गंदा काम करने के लिए..’ यामिनी ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बताया उस रात क्या हुआ था

Published on

भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के एक बयान ने इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुपरस्टार पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि पवन महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। इतना ही नहीं एक फिल्म की शूटिंग के दौरान यामिनी को देर रात कॉल कर स्टूडियो में बुलाया गया, जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने फिल्म करने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह पर लगे इन आरोपों को देख उनके फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर यामिनी को जमकर लताड़ा। एक्ट्रेस की तस्वीरों और वीडियोज पर पवन के फैंस के कॉमेंट की इस कदर बरसात हुई कि एक्ट्रेस को अपना कॉमेंट सेक्शन ही बंद करना पड़ा।

यामिनी सिंह ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह के असलियत का खुलासा करते हुए कहा, मुझे मेरी पहली फिल्म पवन सिंह ने नहीं, बल्कि डायरेक्टर अरविंद चौबे ने दी थी। इस फिल्म से भी मुझे पवन सिंह या किसी और ने निकाला नहीं, मैंने अपनी मर्जी से छोड़ा है।

पवन सिंह पर लगे गंभीर आरोप
यामिनी ने इंटरव्यू में उस रात का जिक्र किया जब उन्हें अपनी पहली फिल्म से हाथ धोना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि देर रात उन्हें एक फोन आया कि वह ऑटो पकड़ कर स्टूडियो में आ जाएं। जब यामिनी ने पूछा कि इस समय वह कैसे आ सकती हैं, तब सामने से उन्हें जवाब मिला कि फिल्म करनी है या नहीं? जिसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत ही फिल्म छोड़ने का फैसला ले लिया।

‘मैं गंदा काम नहीं करुंगी’
यामिनी सिंह ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘पवन सिंह मेरे फेवरेट सिंगर हैं और आगे भी रहेंगे। लेकिन अगर आप गंदा काम करने के लिए कहोगे तो मैं नहीं करुंगी। मुझमें क्या कमी है जो मैं कॉम्प्रोमाइज करुं?’ एक्ट्रेस ने पवन सिंह के फैंस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या उनकी मां, बहन, बहू और बेटी को कोई गलत करने के लिए बोलेगा तब भी आप सब उनके अंध भक्त बने रहेंगे क्या?

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...