8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकल 9 बजे पूरी ट्रेन पैक होगी, इंशाअल्लाह हमारे मंसूबे कामयाब होंगे......

कल 9 बजे पूरी ट्रेन पैक होगी, इंशाअल्लाह हमारे मंसूबे कामयाब होंगे… मुंबई में ट्रेन ब्लास्ट की धमकी, एक अरेस्ट

Published on

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन को एक बार फिर से दहलाने की बात सामने आई है। गोवा के एक शख्स ने यह धमकी दी है। मैसेज के जरिये यह धमकी भरा संदेश भेजा गया है। मुंबई की लोकल ट्रेन में इसके पहले सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया जा चुका है। लिहाजा इस धमकी भरे मैसेज की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस भी हरकत में आई। मैसेज कुछ इस तरह से लिखा गया था कि अगले दिन लोकल ट्रेन में बेम धमाके किए जायेंगे। यह धमकी वाला संदेश भांडुप के एक शख्स को आया है। शुरुआत में पुलिस को यह लगा कि यह संदेश किसी आतंकी संगठन द्वारा भेजा गया हो सकता है। पुलिस की जांच भी इसी दिशा में चल रही थी। आइए आपको बताते हैं कि इस धमकी भरे संदेश में क्या लिखा था। जिसने मुंबई पुलिस की भी नींद उड़ा दी थी। इस शख्स को मिले मैसेज का कंटेंट भी संदिग्ध है।

मैसेज में यह कहा गया है, ‘कल रात 9 बजे की प्लानिंग है पुरी ट्रेन पैक होगी, इंशाल्लाह हम हमारे मनसूबे में मुक्कमल होंगे, कल ट्रेन में भीड़ रहेगी और उसी दौरान काम को अंजाम देना, सब खैरियत है यहां, काम होने पर मालगाड़ी में मिलते हैं। दस के बाद सब फोन रहेंगे। इस मैसेज से पता चलता है कि जिस शख्स ने यह मैसेज भेजा है वो ट्रेन पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भांडुप पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है असल कहानी?
इस मामले में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की टीम ने जोन-7 के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड से बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह दो दोस्तों के बीच में भेजे गए मैसेज हैं। हमने इस मामले में एक आरोपी को गोवा से हिरासत में लिया है। आज आरोपी व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाएगा।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...