12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यकल को मेरा बेटा भी अगर गलत करेगा तो उसको भी नहीं...

कल को मेरा बेटा भी अगर गलत करेगा तो उसको भी नहीं छोड़ूंगाः केजरीवाल

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के अहमदाबाद में आजतक के मंच पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंज केजरीवाल ने कहा कि मेरी विचारधार कट्टर देशभक्ति और कट्टर ईमानदारी है. मर मिटेंगे लेकिन डिगेंगे नहीं. केजरीवाल ने कहा कि कल को मेरा बेटा भी अगर गलत करेगा तो उसे भी छोड़ूंगा नही.

गोपाल इटालिया के मामले में केजरीवाल ने कहा कि जनता को इस सबसे कोई लेना देना नहीं है. जनता को रोजगार से मतलब है. जनता आज हमें इसलिए पसंद कर रही है क्योंकि मैं कह रहा हूं कि मैं महंगाई कर कर दूंगा, स्कूल बना दूंगा, अस्पताल बनाऊंगा, इलाज मुफ्त कर दूंगा, बिजली का बिल कम हो जाएगा. इसलिए लोग हमें पसंद कर रहे हैं.

इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि मुझे राजनीति करनी नहीं आती. गुंडागर्दी चाहिए औऱ राजनीति चाहिए तो उन्हें वोट दे देना. लेकिन स्कूल, अस्पताल चाहिए तो वो मैं कर सकता हूं, मुझे ये आता है.अगर ये चाहिए तो मुझे वोट देना. क्योंकि मैं इंजीनियर हूं. लोग मुझे गालियां देते हैं. लेकिन मैंने एक भी स्वीकार नहीं की तो सभी उनके पास ही रह गईं.

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को लेक कहा कि कोई भी उन्हें सीरियस नहीं लेता. गुजरात को लोग कांग्रेस को अपना वोट देकर अपना मत खराब न करें. साथ ही कहा कि गुजरात में कांग्रेस 5 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएगी.

केजरीवाल ने मोरबी मामले में कहा कि घड़ी बनाने वाले को पुल बनाने का ठेका दे दिया, लेकिन ये हम पर कीचड़ उछालते हैं. साथ ही कहा कि एफआईआर में कंपनी का नाम भी नहीं लिखा, उसे गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन टिकट बेचने वाले को गिरफ्तार किया है. लेकिन कहते हैं कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है.

पंचायत आजतक में केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात के बच्चों का भविष्य बनाने आया हूं. युवाओं को रोजगार दिलाने आया हूं. मैं किसी को हराने नहीं आया हूं. मैं मॉर्डन जमाने का अभिमन्यु हूं मुझे चक्रव्यूह से निकलना आता है. मेरे लिए गुजरात औऱ एसमसीडी दोनों चुनाव महत्वपूर्ण हैं.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...