11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमूसलाधार बारिश, बहता पानी, सड़क बनाते मजदूर... Viral video पर घिरी हरियाणा...

मूसलाधार बारिश, बहता पानी, सड़क बनाते मजदूर… Viral video पर घिरी हरियाणा सरकार

Published on

करनाल,

हरियाणा के करनाल में एक अजीब-ओ-गरीब मामले सामने आया है. सामने आए वीडियो में देखा गया कि बादल बरस रहे हैं, सड़क पर पानी भरा हुआ नजर आ रहा है और रोड पर गिट्टी और डामर से भरी मशीन काम कर रही है. मूसलाधार बारिश में सड़क निर्माण का काम चल रहा है और डामर पर पानी पड़ने के बाद भाप धुंए की तरह निकल रही है.

बारिश के दौरान यह सड़क निर्माण नमस्ते चौक के नजदीक होता दिखा, जहां पर मजदूर काम करते हुए नजर आए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद बारिश में बन रही सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. इसके साथ ही सड़क बना रहे विभाग पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. बता दें कि यह मामला दो दिन पहले का है और मौजूदा वक्त में सड़क बनाने का काम बंद है.

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा में मूसलाधार बारिश के बीच सड़क बनती सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने सूबे की सरकार पर तंज कसा. कांग्रेस ने बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए लिखा, “हरियाणा में BJP सरकार ने नई टेक्नोलॉजी इजाद की है. इसमें बारिश में सड़क बनाई जाती है. इस टेक्नोलॉजी को नरेंद्र मोदी के नाम से पेटेंट किया जाएगा. टेक्नोलॉजी का नाम होगा- बारिश में सड़क बनाओ, भ्रष्टाचार से पैसा कमाओ.”

गुजरात से J&K तक बारिश से त्राहिमाम
गुजरात और राजस्थान सहित पूरे भारत के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. मॉनसून अब देश के उत्तरी राज्यों की ओर आगे बढ़ गया है. देश भर में बारिश से संबंधित घटनाओं जैसे बिजली गिरने और डूबने से कई मौतें हुई हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं, जहां रविवार को भारी बारिश हुई.

IMD के मु​ताबिक, सौराष्ट्र से सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण गुजरात में बारिश हो रही है. अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण सूरत, भुज, वापी, भरूच और अहमदाबाद शहरों में जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ, जिससे कुछ सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए. सूरत जिले के पलसाना तालुका में सिर्फ दस घंटों में 153 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे ज्यादा है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...