9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड के जोशीमठ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 12...

उत्तराखंड के जोशीमठ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 12 लोगों की मौत

Published on

जोशीमठ

उत्तराखंड के जोशीमठ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. रेस्क्यू अभी भी जारी है और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास हो रहा है. बताया जा रहा है कि जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गाड़ी ने अचानक से संतुलन खो दिया और वो खाई में जा गिरी. मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. अभी तक 12 शव बरामद कर लिए गए हैं, जानने का प्रयास है कि अगर और भी लोग फंसे हैं या नहीं. इस हादसे में तीन लोग घायल भी बताए गए हैं जिन्हें उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

अब किस वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ, क्या ड्राइवर के स्तर पर कोई लापरवाही थी या नहीं, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. अभी जोर सिर्फ घायलों के उपचार और रेस्क्यू ऑपरेशन पर दिया जा रहा है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...