9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
HomeAll Eyes On Rafah: Palestine के सपोर्ट में स्वरा भास्कर, गौहर खान...

All Eyes On Rafah: Palestine के सपोर्ट में स्वरा भास्कर, गौहर खान ने इजरायल के PM को दी बद्दुआ

Published on

मई महीने के शुरुआती दिनों में ही गाजा पट्टी में हमास के आखिरी गढ़ कहे जाने वाले राफा के शरणार्थी शिविर पर इजराइली सेना एक बड़ी एयरस्ट्राइक की थी। इस बमबारी में 35 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘ऑल आईज ऑन राफा’ ट्रेंड होने लगा। ये कैंपेन युद्ध को लेकर एक जागरुकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है, जिसमें आप लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। टीवी जगत के सितारों ने भी इस पर रिएक्ट किया है। स्वरा भास्कर से लेकर वरुण धवन, गौहर खान जैसे बड़े सितारों ने फिलिस्तीनियों के सपोर्ट में आगे आकर पोस्ट शेयर की है.

जन्नत जुबैर, पंखुड़ी अवस्थी, स्वरा भास्कर, श्वेता तिवारी, आयशा खान, मिस्टर फैसू, गौहर खान, हिना खान, गौतम रोडे समेत अन्य ने इंस्टाग्राम पर इस कैंपेन के तहत अपना सपोर्ट जताया है। इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना की तरफ से हुई गलती को माना है। उनका कहना है कि हमास परिसर को निशाना बनाया गया था। लेकिन निर्दोष लोगों को हुए नुकसान पहुंचा और दुखद घटना घटी।

फिलिस्तीन के लिए स्वरा ने मांगा इंसाफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर करके फिलिस्तीन के सपोर्ट में अपनी आवाज उठाई है. मासूम फिलिस्तीनियों के कैंप पर बमबारी करने पर स्वरा काफी गुस्से में हैं. उन्होंने इजरायल की कड़े शब्दों में निंदा की है.

गौहर ने इजरायल के पीएम को दी बद्दुआ
राफा में हुए हमले में मारे गए लोगों की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ये माना कि उन्होंने निर्दोष लोगों को नुकसान ना पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे गलती हो गई और कई मासूमों की जान चली गई. ऐसे में गौहर ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने एक पोस्ट को री-शेयर करके लिखा- उम्मीद करती हूं कि हम आपको जहन्नम में जलता हुआ देखें. आमीन.

श्वेता तिवारी से लेकर आयशा खान ने किया रिएक्ट
अब आयशा खान ने शहर में हाल ही में हुई गोलीबारी के बारे में बात करते हुए रोते हुए एक वीडियो बनाया, जबकि पंखुड़ी, हिना और अन्य लोगों ने वहाँ बेहतरी की कामना करते हुए छोटे-छोटे नोट लिखे। पंखुड़ी ने लिखा, ‘यह दुखद है! इंसानियत दांव पर है! दुख की बात है कि इतनी सारी आवाजों को सुना नहीं जा रहा। और हिंसा के अपराधियों पर कोई असर नहीं। शर्म की बात है!’ दिशा परमार ने लिखा, ‘यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाला है!! कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है!’

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...