19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeटीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, सीरियल के सेट पर पंखे...

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, सीरियल के सेट पर पंखे से लटकी मिली लाश

Published on

टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ में शहजादी मरियम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्‍महत्‍या कर ली है। शनिवार को मुंबई में टीवी सीरियल के सेट पर ही एक्‍ट्रेस ने मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। तुनिशा के शव को पुलिस ने पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। तुन‍िशा की उम्र महज 20 साल थी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वालीव पुलिस का कहना है कि टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तुनिशा को सबसे पहले सेट पर क्रू के सदस्‍य ने देखा। उनकी बॉडी मेकअप रूम में पंखे से लटक रही थी। आनन-फानन में एक्‍ट्रेस को नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन जब तक वह डॉक्‍टर्स के पास पहुंचीं जान जा चुकी थी।

तुनिशा ने आत्‍महत्‍या क्‍यों की है, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शनिवार को सेट पर सब सामान्‍य चल रहा था। तुनिशा भी आम दिनों की तरह ही सेट पर मेकअप करवाकर शूट कर रही थीं। उन्‍होंने छह घंटे पहले ही इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट भी किया था, जिसमें उन्‍होंने पैशन और जिंदादि‍ली की बात की थी।

कई सीरियल्स में किया था काम
चंडीगढ़ में 4 फरवरी 2002 को पैदा हुईं Tunisha Sharma ने अपने करियर की शुरुआत ऐतिहासिक सीरियल ‘भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप’ से की थी। इसके अलावा वो चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराज रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभानअल्लाह जैसे सीरियल्स का भी हिस्सा रहीं।

कटरीना कैफ संग फिल्मों में भी किया काम
सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं, तुनिषा शर्मा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। वो ‘फितूर’, ‘बार बार देखो’, ‘कहानी 2’ और ‘दबंग 3’ में भी नजर आई थीं। ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ में तुनिषा ने छोटी कटरीना कैफ का किरदार निभाया था। उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘दबंग 3’ में कैमियो किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...