16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिज्बुल्लाह चीफ की मौत की न्यूज पढ़ते हुए रो पड़ी TV एंकर,...

हिज्बुल्लाह चीफ की मौत की न्यूज पढ़ते हुए रो पड़ी TV एंकर, Live शो में छलके आंसू

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल के दावे ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर से लेबनान में मातम का माहौल है. राजधानी बेरूत में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस खबर को लेकर हैरान हैं.

इसका असर लेबनान के एक न्यूज चैनल में भी देखने को मिला. जब एक न्यूज चैनल की एंकर लाइव प्रसारण के दौरान हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर पढ़ते हुए अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और कैमरे के सामने रो पड़ीं.

यह इमोशनल पल कैमरे में कैद हो गया, और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस घटना पर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ इसे हिज्बुल्लाह के समर्थकों की हार मान रहे हैं तो कुछ इसे एक बड़ी साजिश बता रहे हैं.सोशल मीडिया पर यह क्लिप छाई हुई है.

इजरायल ने कैसे साजिश रची नसरल्लाह के खात्मे की
नसरल्लाह की मौत का असर ईरान में भी देखने को मिला. इस खबर के ठीक बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने घर पर देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई. इजरायल का हिज्बुल्लाह चीफ के खिलाफ किया गया ऑपरेशन बेहद अहम था. जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने UN में भाषण देने के तुरंत बाद ही अपने होटल रूम से इस हमले की अनुमति दी थी.

टाइम्स ऑफ इज़रायल के अनुसार, IDF ने बताया कि उन्होंने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था इस हमले के दौरान हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह भी वहां मौजूद था.

लेबनान में हसन नसरल्लाह का असर
हसन नसरल्लाह, हिज़बुल्लाह के प्रमुख, का लेबनान में इसका असर गहरा है. नसरल्लाह न सिर्फ एक राजनीतिक नेता था. नसरल्लाह का प्रभाव लेबनान से परे है.हिज्बुल्लाह का नेटवर्क मध्य पूर्व के अन्य शिया समूहों और देशों, जैसे कि सीरिया और इराक, में भी फैला हुआ है. सीरिया के गृह युद्ध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...