20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध, पाताल में रुपया... पाकिस्‍तान में आएगी भयानक भुखमरी! अमेरिका ने...

यूक्रेन युद्ध, पाताल में रुपया… पाकिस्‍तान में आएगी भयानक भुखमरी! अमेरिका ने दी चेतावनी

Published on

इस्‍लामाबाद

शहबाज शरीफ के राज में महाकंगाल हो चुके पाकिस्‍तान में अब हालात भयानक होते जा रहे हैं। अमेरिका और पाकिस्‍तान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रेकॉर्ड महंगाई, यूक्रेन युद्ध और गर्त में पहुंच चुके रुपये की वजह से पाकिस्‍तान में खाद्य संकट पैदा हो गया है और देश भुखमरी की ओर बढ़ सकता है। इन अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन युद्ध, महंगाई और रुपये का अवमूल्‍यन चिंता का असली कारण है। पाकिस्‍तान के अ‍मेरिका में राजदूत मसूद खान ने माना कि पाकिस्‍तान के सामने मुंह बाए खड़ी चुनौतियों को ‘एक जोरदार तूफान’ करार दिया।

मसूद खान ने कहा, ‘हम लोग यूक्रेन युद्ध से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। इससे गेहूं और उर्वरकों की कमी हो गई है जो अभी हम यूक्रेन से मंगाते थे। उन्‍होंने कहा कि हम इससे उबरने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी देश में भयानक बाढ़ आ गई। खान ने कहा कि कृषि न केवल खाद्य सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण है बल्कि इसके निर्यात से 4.4 अरब डॉलर की आय भी हुई। इसी वजह से यह पाकिस्‍तान के लिए बड़ा झटका है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन बहुत बड़ी समस्‍या बन गया है।

अमेरिका से डॉलर की उम्‍मीद में पाकिस्‍तान
अमेरिकी संस्‍था यूएस एड की अधिकारी स्‍टीव रयनेकी ने कहा कि यह अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हित में है कि वह पाकिस्‍तान में हालात की निगरानी करे। खान ने कहा कि टीटीपी के भीषण हमले से यह साफ हो गया है कि आतंकवाद के खिलाफ जंग को समर्थन देना जरूरी है। बता दें कि कंगाल हो चुका पाकिस्‍तान चाहता है कि टीटीपी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अमेरिका उसे पैसे दे। वहीं कई विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान जानबूझकर टीटीपी को बढ़ावा दे रहा है ताकि अमेरिका से अरबों डॉलर की मदद हासिल की जा सके।

पाकिस्‍तानी राजदूत ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्‍तान 70 साल से रणनीतिक पार्टनर रहे हैं। अगर अमेरिका इस इलाके से हटता है तो इससे खतरा बढ़ जाएगा और इससे अमेरिका के हितों को भी नुकसान पहुंचेगा। पाकिस्‍तान में इस समय आटा का गंभीर संकट चल रहा है। पाकिस्‍तान के कई इलाकों में आटे के लिए लोग भिड़ जा रहे हैं। यही नहीं जो आटा बाजार में मिल रहा है, उसके दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा देश के डिफॉल्‍ट होने का खतरा मंडरा रहा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...