10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यUP: जेलर की पत्नी की चापलूसी करने पर मिलती है छुट्टी, सिपाहियों...

UP: जेलर की पत्नी की चापलूसी करने पर मिलती है छुट्टी, सिपाहियों ने खोला मोर्चा

Published on

बस्ती,

उत्तर प्रदेश के बस्ती में जिला जेल में तैनात सिपाहियों ने अपने ही जेलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जेल में तैनात सिपाहियों का आरोप है कि जेलर की पत्नी की चरण वंदना करने के बाद सिपाहियों को छुट्टी मिलती है. जेल कर्मियों ने दर्जनों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और न्याय की गुहार लगाई है.

जिलाधिकारी ने एडीएम को निर्देश दिया कि आरोप की स्वयं जांच करें और विस्तृत रिपोर्ट बनाकर दें. दरअसल, बस्ती जिला जेल में तैनात जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी के खिलाफ बस्ती जिला कारागार के जेल कर्मचारियों ने छुट्टी न देने का आरोप लगाया है.

जेल कर्मियों का कहाना कि जेलर कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को अपने निजी कार्यों में व्यस्त रखता है. जेल कर्मचारियों के छुट्टी मांगने पर जेलर अभद्र भाषा कहते हुए उन्हें भगा देता है. कभी एडीएम से छुट्टी मांगने के लिए कहता है, तो कभी नौकरी छोड़ने के लिए कहता है.

इतना ही नहीं जेल कर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. किसी के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनको छुट्टी नहीं दी जाती है. जेल कर्मियों ने जेलर पर यह भी आरोप लगाया कि जेलर के पत्नी को यदि कोई चापलूसी न करें, तो उनका मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जाता है और छुट्टी भी नहीं दी जाती है.मैडम के आदेश पर ही जेलर उनको छुट्टी देते हैं. यदि जेलर की पत्नी के पैर जेल कर्मी न छुएं, तो मैडम इसको अपनी तौहीन मानती हैं. इसके बाद कर्मचारियों को प्रताणित किया जाता है.

जेलर के पत्नी तय करती हैं किसकी ड्यूटी कहां लगेगी
वहीं, जेल में तैनात एक सिपाही ने बताया कि जेलर की पत्नी ही तय करती है कि किसको कहां ड्यूटी पर लगाना है, कहां अपना निजी काम कराना है. मैडम इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि उनके पैर कौन छूता है और कौन उनकी चापलूसी करता है. जेलर भी उन्हीं की सुनते हैं. जेलर अपने निजी काम में सिपाहियों को लगाते हैं और उन्हें छुट्टी भी गुप्त तरीके से दी जाती है.

पिता की मौत पर भी नहीं दी गई छुट्टी
वहीं, दूसरे सिपाही ने आरोप लगाया कि पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी हम लोगों को छुट्टी नहीं दी जाती है. विषम परिस्थितियों के बाद भी छुट्टी मांगने पर अभद्रता की जाती है. अभी हमारे जेल में वार्डन पद पर तैनात कर्मचारी के पिता की मौत हो गई थी. मगर, उसे छुट्टी नहीं दी गई.सिपाही ने आगे बताया, “मेरे दादाजी का बीएचयू में इलाज चल रहा है, उनकी हालत बहुत ही सीरियस है. इसके बाद भी मुझे छुट्टी नहीं दी जा रही है.”

आरोप असत्य होने पर की जाएगी कार्रवाई- जेल प्रभारी
मामले में अपर जिलाधिकारी और प्रभारी जेल अधीक्षक कमलेश चंद्र ने बताया, “संज्ञान में आया है कि कुछ बंदी रक्षक हैं, उन्हें छुट्टी नहीं दी जाती है. उन्होंने जिलाधिकारी से इस बात की शिकायत की है. जो लोग शिकायत करने गए थे, उनमें से आधे लोग मेरे पास छुट्टी के लिए आए थे. मैंने स्वयं छुट्टी दी है. वे लोग 5-5 दिन छुट्टी काट कर आए हैं.”

कमलेश चंद्र ने आगे बताया, “वे लोग फिर से छुट्टी देने के लिए दबाव बना रहे थे. शासन से आदेश आया है कि जेल में किसी प्रकार की चूक न हो. मगर, जो भी आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच में स्वयं कर रहा हूं. यदि आरोप असत्य पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी करूंगा.”

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...