26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े से सिपाही ने की अभद्रता, VIDEO...

UP: पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े से सिपाही ने की अभद्रता, VIDEO वायरल होने पर लाइन हाजिर

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी जोड़े से अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस जीप में बैठा एक सिपाही युवक-युवती के साथ अभद्रता करता दिख रहा है. ये वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास प्रेमी युगल बैठा हुआ था इस दौरान वहां पर पुलिस मोबाइल वैन पहुंची जिस पर एक सिपाही जगतपाल मौजूद था.इस दौरान सिपाही ने पार्क में बैठे युवक-युवती को जीप के पास बुलाया है और गलत तरीके से बैठे होने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपशब्द कहने लगा. पुलिसकर्मी ने युवक पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया.

हालांकि वहां पर बैठे लोगों ने इसका विरोध किया जिस पर पुलिसकर्मी ने कहा गाड़ी में बैठो मेडिकल करवा के आता हूं. इस दौरान युवती ने उसका वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होते ही पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, एक मोबाइल पिंक गाड़ी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, सिपाही की शिकायत के बाद जांच की गई और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...