6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यUP: बारिश नहीं होने से परेशान महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से...

UP: बारिश नहीं होने से परेशान महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से नहलाया

Published on

महराजगंज,

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बारिश न होने से किसान परेशान हैं. ऐसी मान्यता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश हो जाते हैं और फिर बारिश होती है. इसी टोटके को आजमाने के लिए शहर के पिपरदेउरा क्षेत्र की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को मंगलवार रात कीचड़ से नहला दिया.

इसको लेकर महिलाओं ने कहा कि अब इंद्र भगवान खुश होंगे और बारिश होगी. वहीं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कीचड़ से नहलाए जाने के बाद कहा कि भीषण गर्मी में सभी लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा, बारिश न होने के कारण रोपाई सूख रही है. पुरानी परंपरा रही है की कीचड़ से किसी को नहलाने पर इंद्र भगवान खुश हो जाएंगे और बारिश होगी. इस अवसर पर सभासद सिनोद कुमार, गोपाल शर्मा, हरी सिंह भी मौजूद थे.

बता दें कि यूपी में अभी तक 72.3 मिलीमीटर ही बारिश हुई है जो सामान्य से 57 प्रतिशत कम है. राज्य के 75 में से 70 जिलों में इस बार औसत से कम बारिश हुई है जिसके कारण खरीफ की फसल पर खराब होने का संकट मंडरा रहा है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...