9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यUP: राम रहीम के सत्संग में VHP-बजरंग दल का हंगामा, बीच में...

UP: राम रहीम के सत्संग में VHP-बजरंग दल का हंगामा, बीच में रोका गया प्रोग्राम

Published on

शाहजहांपुर,

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के सत्संग कार्यक्रम में जमकर बवाल मचा. यहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ सत्संग स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि यहां लगे पोस्टर और होर्डिंग को भी फाड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने इस रिकॉर्डेड सत्संग कार्यक्रम को रुकवा दिया.

राम रहीम हत्या और रेप के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है. इन दिनों वह पेरोल पर जेल से बाहर है. पुलिस के मुताबिक, शाहजहांपुर के रेती में स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार को राम रहीम के रिकॉर्डेड सत्संग का आयोजन किया जा रहा था. तभी इसकी भनक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई. यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया और सत्संग को बंद कराने की मांग की.

बड़ी संख्या में मौजूद थीं महिलाएं और बच्चे
इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को फोन पर कार्यक्रम की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सत्संग को बंद कराया. पुलिस का कहना है कि इस कार्यक्रम को बिना अनुमति लिए कराया जा रहा था. इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर लगे राम रहीम के पोस्टर और होर्डिंग को फाड़ दिया. वहीं, विश्व हिंदू परिषद के नेता राजेश अवस्थी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे थे.

पिछले 5 साल से जेल में है राम रहीम
राम रहीम यौन शोषण, पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामले में पिछले 5 सालों से जेल में है. अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. दिवाली से पहले 15 अक्टूबर को राम रहीम को 40 दिनों की पेरोल दी गई थी. रेप के दोषी राम रहीम को ‘अच्छे आचरण’ के चलते ये पेरोल दी गई है.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...