9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यUP: 5 मिनट देर से बच्चा आया स्कूल तो प्रिंसिपल ने बेरहमी...

UP: 5 मिनट देर से बच्चा आया स्कूल तो प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा, दोनों पैर की हड्डी टूटी

Published on

शामली,

उत्तर प्रदेश के शामली में एक प्रिसिंपल ने देरी से आने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. छात्र के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं. पीड़ित छात्र के पिता ने अपने बेटे का चिकित्सा परीक्षण कराकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में तहरीर दी है. साथ ही जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है.

मामला शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव मुंडेट का है, जहां पर जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र देवल की देर से आने पर डंडों से पिटाई की गई. इसमें देवल के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई. पीड़ित के पिता ने बताया कि उनका बेटा देवल कक्षा-8 में पढ़ रहा है, जो पिछले दिनों काफी बीमार रहा.

पिता ने आगे बताया कि मैंने अपने बेटे का इलाज पानीपत में कराया था, बीमारी से ठीक होने के बाद मैं अपने बेटे को स्कूल में ले गया, पानीपत के अस्पताल के कागजात प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा को दिखाये तो बच्चे को क्लास में बैठा लिया गया, अगले दिन बच्चा 5 मिनट देर से विद्यालय पहुंचा तो उसको निर्ममता से पीटा गया.

पिता ने कहा कि सरकारी अस्पताल शामली में मैंने बेटे के पैरों का एक्स-रे कराया तो उसमें दोनो पैरों की हड्डी टूटी हुई आई है, मैंने अपने बच्चे के दोनो पैरों पर प्लास्टर कराया है. घायल छात्र के पिता ने जिलाधिकारी से प्रिसिंपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं बच्चे का कहना है कि प्रिंसिपल साहब ने एक न सुनी और मेरी पिटाई कर दी, जिससे मेरी हड्डी टूट गई.

इस मामले में डीएम जसजीत कौर का कहना है कि एसडीएम और सीओ एडीआईओएस की टीम बनवा दे रही हूं, अगर जांच में प्रिंसिपल दोषी पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...