6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता...

उत्तर प्रदेश : इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता को मैदान में फेंक भाग गए दरिंदे

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग के गैंगरेप का मामला सामने आया है. रेप के बाद पीड़िता को आरोपी मैदान में फेंककर फरार हो गए. मौके पर पहुंची डायल 100 ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी अन्य की तलाश जारी है.

थाना ठाकुरगंज इलाके के गऊघाट में रहने वाली पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहती है. पीड़िता की इंस्टाग्राम पर मोनू नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. इंस्टा चैट पर बातचीत करने के बाद नाबालिग लड़के से मिलने गई. लेकिन मोनू उसे छोड़कर चला गया. नाराज और परेशान पीड़िता वहां रोती रही.

मुंह बंद करके पीटा
इस दौरान सबू उर्फ मोहम्मद शबाब, मोहम्मद सकीब सहित अन्य ने नाबालिग को रोते देख बहलाया-फुसलाया और मदद का दिलासा दिया. फिर एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की और चिल्लाने पर मुंह बंद कर पिटाई की.

कार चालक ने भी किया दुष्कर्म
यही नहीं, दोनों आरोपियों ने छोड़ा तो एक कार चालक ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया. बेबस नाबालिग चिल्लाती रही. इसके बाद बेहोश भी हो गई. फिर बदहवास पीड़िता को आरोपी एक मैदान में फेंककर फरार हो गया. जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची और उसने आपबीती परिजनों को सुनाई.

मैदान में भी रेप
आरोप है कि मैदान में भी एक अन्य युवक ने मदद के बहाने पीड़िता से दरिंदगी की. इसके अलावा, मोनू के दोस्त कहलाने वाले एक अन्य ने भी गलत काम किया. हालांकि, पीड़िता अभी घर अपने परिजनों के साथ है और काफी डर सहमी है. आरोपी उसे लगातार धमका भी रहे हैं.

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, नाबालिग के रेप का मामला आया है. जिसके बाद केस दर्ज कर 3 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. आगे भी जांच जारी है और जांच में अगर किसी और भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

हिंदू महासभा ने दी चेतावनी
इस मामले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने भड़क उठी है. संगठन के शिशिर चतुर्वेदी ने कहा है कि हिंदू बच्ची के साथ गैर समुदाय के एक नहीं, तीन से चार लोग रेप करते रहे. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो हिंदू सड़क पर उतर आएगा. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, अन्य की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए.

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...