15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: पौड़ी में बेकाबू बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5...

उत्तराखंड: पौड़ी में बेकाबू बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रविवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस के खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी, जिसमें 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि देहलचौरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलने के बाद श्रीनगर और सतपुली चौकियों से एसडीआरएफ की टीमें पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में से 8 को बाद में श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी 9 घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। धामी ने कहा कि पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय जाने वाली सड़क पर हुई बस दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर मिली है, जिसमें 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रही है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

सीएम ने कहा, ‘मैं बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...