15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: लड़की के अपहरण को लेकर बवाल जारी, उत्तरकाशी छोड़ रहे मुस्लिम...

उत्तराखंड: लड़की के अपहरण को लेकर बवाल जारी, उत्तरकाशी छोड़ रहे मुस्लिम व्यापारी

Published on

उत्तरकाशी ,

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में समुदाय विशेष के व्यापारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का दौर अभी भी जारी है. समुदाय विशेष के तीन व्यापारियों ने अपने कारोबार को समेटकर पुरोला छोड़ दिया है. हालांकि, पुरोला से लगी बड़कोट तहसील में उनकी दुकानें पूरी तरह खुली हैं. लेकिन हाल ही में कुछ अज्ञात लोगों की तरफ से लगाए पोस्टरों से भय व्याप्त हो गया है.

दरअसल, पुरोला में मुस्लिम व्यापारियों को 15 तारीख तक दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था. इस चेतावनी में दुकानें खाली न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गई थी, जिससे समुदाय विशेष के लोगों में भय का माहौल है. हालांकि, पुलिस शांति बैठकों माध्यम से दोनों समुदाय के बीच गतिरोध दूर करने की कोशिशों में जुटी है. साथ ही शांति व्यवस्था के लिए पुरोला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बातचीत में इस बात का खंडन किया है. डीएसपी ने बताया कि बड़कोट में मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुली हैं. साथ ही कहा कि अगर कहीं दुकानें खाली करने का मामला होगा, तो यह स्वेच्छा से ही किया गया होगा. कुल मिलाकर हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं. पुलिस ने आजतक के माध्यम से समुदाय विशेष के दुकानदारों से दुकानें खाली न करने की अपील भी की है. वहीं, पुरोला में अपनी दुकान खाली कर रही जब एक मुस्लिम से इसका कारण पूछा गया तो बताया गया कि उसने देहरादून में नई दुकान ली है और वह खुद की इच्छा से पुरोला छोड़कर जा रही है.

बता दें कि उत्तरकाशी जिले की पुरोला नगर पंचायत में बीते दिनों पहले समुदाय विशेष के 2 युवक एक स्थानीय दुकानदार की नाबालिग बेटी को भगाने की साजिश रचते पकड़े गए थे. हालांकि, कुछ स्थानीय युवकों ने नाबालिग को भागने से बचा लिया था. लेकिन इसके बाद उत्तरकाशी समेत आसपास के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते बाहरी समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ पुरोला में प्रदर्शन शुरू हो गया, जो अब तक जारी है.

लव और लैंड जेहाद बक्शा नहीं जाएगा: CM धामी
उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लव जेहाद और लैंड जेहाद को बक्शा नहीं जाएगा. आज जिस प्रकार से प्रदेश मे अतिक्रमण हो रहा है, उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है. लव जेहाद जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कर्रवाई की जाएगी. सीएम ने कहा कि प्रदेश में जल्द समान नागरिक संहिता लागू किया जा रहा है. समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बनेगा.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...